
दूल्हे की इस हरकत से आगबबूला हुई महिला, शादी के एक दिन बाद मांगा तलाक
AajTak
महिला ने कहा कि मैंने कभी शादी को लेकर परवाह नहीं की लेकिन मैं इसके खिलाफ भी नहीं थी. जब मेरे बॉयफ्रेंड ने 2020 में मुझे प्रपोज किया, तो हमने शादी का फैसला लिया.
एक महिला का कहना है कि वो शादी के एक दिन बाद ही अपने पति से तलाक चाहती है. क्योंकि उसने शादी के केक को लेकर मजाक किया था. उसने एक एडवाइस कॉलम को इस बारे में बीते साल जानकारी दी थी. यहां उसने बताया कि वो अचानक से तलाक क्यों लेना चाहती है.
उसने कहा, 'मेरी शादी क्रिसमस से ठीक पहले हुई थी और मैं जनवरी के अंत तक तलाक लेने की उम्मीद कर रही हूं. मैंने कभी शादी को लेकर परवाह नहीं की लेकिन मैं इसके खिलाफ भी नहीं थी. जब मेरे बॉयफ्रेंड ने 2020 में मुझे प्रपोज किया, तो हमने शादी करने का फैसला लिया.' महिला की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
मुझे ही समझौता करना पड़ता- महिला
महिला ने बताया कि दोनों ने शादी का आयोजन करने की आधी आधी जिम्मेदारी ली. लेकिन जब पति अपनी मर्जी से कुछ चाहता तो उसे ही समझौता करना पड़ता. पति की किस हरकत पर वो इतना गुस्सा हो गई? इस बारे में उसने कहा कि एक नियम है, जब दुल्हन आए तो दूल्हा उसके चेहरे पर केक नहीं लगाता है.
यह भी पढ़ें- बदली तकदीर, शख्स को 30 साल तक हर महीने मिलेंगे 10 लाख रुपये, बताया ऐसा क्या किया?
वो कहती है कि एक जिम्मेदार आदमी होने के नाते, जो मुझे अच्छे से जानता है, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था. उसने मेरे सिर को पीछे से पकड़ा और मुझे चेहरे के बल केक पर धकेल दिया. उसने कहा कि ये सब उसने पहले से प्लान किया हुआ था क्योंकि केक खराब हो चुका था. और उसने बैकअप के लिए कप केक मंगवाए थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










