
दूरदर्शी नीति और बेजोड़ कूटनीति... दुनिया का स्वागत करते भारत के वो 70 मिनट
AajTak
जब हाथों में छड़ी लेकर पैरों को सहारा देते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस नजर आते हैं तो इशारे-इशारे में मोदी उनका हाल जान लेते हैं. ठीक ऐसे ही जब जर्मनी के चांसलर ओलाफ अपनी दाहिनी आंख पर पट्टी बांधकर भारत मंडपम के गलियारे से हुए हुए मोदी तक पहुंचते हैं तो प्रधानमंत्री सबसे पहले उनकी आंख के बारे में पूछते हैं.
भारत की अध्यक्षता में जी-20 सम्मेलन के पहले दिन पूरे विश्व ने भारत की झलक देखी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों का गर्मजोशी से स्वागत किया. अमूमन ऐसे अंतराष्ट्रीय सम्मेलन, इतने प्रोटोकॉल और औपचारिकता के साथ होते हैं, जिसमें निजी संबंधों का भाव खोजने से भी नहीं मिलता. मगर, प्रधानमंत्री ने 70 मिनट के स्वागत समारोह में G-20 में आए राष्ट्राध्यक्षों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के प्रमुखों का न सिर्फ हाथ जोड़कर स्वागत किया और गर्मजोशी से गले मिलकर अभिवादन किया बल्कि अपनी बॉडी लैंग्वेज से भारत की संस्कृति को लेकर दुनिया को एक बड़ा पैगाम भी दिया. पैगाम यही कि अब ये भारत का वक्त है.
ये दृश्य मोदी की दूरदर्शी नीति और भारत की बेजोड़ कूटनीति के स्वर्णिम गलियारे में देखने को मिले. इसी गलियारे पर बिछी लाल कालीन पर बढ़ रहे कदमों से पूरी दुनिया भारत के विश्वगुरु बनने के सफर को आज माप रही थी. इसी गलियारे में राष्ट्राध्यक्षों के अभिवादन में हाथ जोड़कर खड़े प्रधानमंत्री मोदी ने नई विश्व व्यवस्था में भारत की भूमिका की संपूर्ण झांकी दिखा दी.
कई मुल्क भारत को उजाले की उम्मीद से देख रहे हैं
यहां दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क के प्रमुख थे तो दुनिया के नक्शे पर उन छोड़े मुल्क के प्रमुख भी जो गुमनामी के अंधेरे में भारत को किसी उजाले की उम्मीद से देख रहे हैं, क्योंकि भारत मंडपम के इसी गलियारे से दुनिया यूक्रेन-रूस युद्ध की चिंता और वैश्विक मंदी वाले ग्रहण से बचाने के रास्ता खोज रही है.
बेहद दोस्ताना अंदाज में पीएम मोदी से गले मिले बाइडेन
दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्राध्यक्ष यानी जो. बाइडेन इसी गलियारे में भारत के प्रधानमंत्री के सम्मान में सलूट करते हैं. बेहद दोस्ताना अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी से गले मिलते हैं. बातें करते हैं. इसी गलियारे में जब एक पल के लिए रूस के विदेश मंत्री का पांव लड़खडाता है तो पीएम मोदी संभालने के लिए आगे बढ़ते हुए नजर आते हैं.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







