
दूध, देसी घी, मक्खन खाकर शख्स ने बनाई ऐसी बॉडी, खूब हो रही चर्चा!
AajTak
देसी जिम में वर्कआउट और घर का देसी घी खाकर एक युवक ने फिटनेस में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. यह युवक पंजाब के गुरदासपुर का रहनेवाला है. युवक ने 1 मिनट में क्लैप के साथ 45 फिंगर टिप पुशअप कर के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. उसका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गया है.
पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले एक युवक ने पुशअप्स कर के एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. खास बात तो यह है मौजूदा समय में जब फिटनेस के लिए जिम और प्रोटीन सप्लीमेंट्स को लगभग जरूरी माना जाने लगा है, ऐसे समय में भी इस युवा ने बिल्कुल देसी अंदाज में ट्रेनिंग कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
युवक का नाम कुंवर अमृतबीर सिंह है. वह करीब 20 साल के हैं. लेकिन इस छोटी उम्र में ही उन्होंने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कुंवर बटाला के उमरवाला गांव के रहने वाले हैं. घर में मौजूद गौशाला में ही उन्होंने अपना एक देसी जिम बना रखा है. ईंट, रेत से भरे बोरे और सीमेंटेड प्लास्टिक कैन्स का इस्तेमाल कर वह वर्कआउट करते हैं.
हाल ही में कुंवर ने 1 मिनट में क्लैप के साथ 45 फिंगर टिप पुशअप कर के वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. अब उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है.
कुंवर ने 8 फरवरी को इस रिकॉर्ड के लिए अटेंप्ट किया था. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ से 28 जुलाई को उन्हें कंफर्मेशन मिल गया.
2021 में कुंवर ने की थी पहली कोशिश
कुंवर ने इंस्टाग्राम पर अपने सफर के बारे में भी बताया है. उन्होंने बताया- गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए 11 नंवबर 2021 में पहला अटेम्प्ट किया था. लेकिन दुर्भाग्य से मुझे डिसक्वालिफाई कर दिया गया. मैं बहुत उदास हो गया था.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










