
दुल्हन ने दिया धोखा... Insta Love से शादी करने पहुंचा दूल्हा ढूंढ़ता रह गया मैरिज पैलेस, खाली हाथ लौटी बारात
AajTak
पंजाब के मोगा में दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, लेकिन दुल्हन का कोई अता-पता नहीं चला. दूल्हे को जो मैरिज पैलेस का पता दिया गया था, वह भी कहीं नहीं मिला. शाम तक इंतजार करने के बाद दूल्हा अपने पिता के साथ थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है.
सिर पर सजा सेहरा, बैंड-बाजे की धुन और 150 बारातियों के साथ जालंधर का दीपक कुमार मोगा के रोज गार्डन पैलेस पहुंचा, लेकिन वहां धोखा मिला. तीन साल तक सोशल मीडिया के माध्यम से हुई दोस्ती के बाद मनप्रीत कौर नाम की लड़की से दीपक को प्यार हो गया. बात शादी तक पहुंच गई, लेकिन शादी के दिन लड़की पहुंची ही नहीं. दूल्हा दीपक के साथ बारातियों को खाली हाथ लौटना पड़ा.
जानकारी के अनुसार जालंधर के गांव मंडियाला का रहने वाला दीपक कुमार एक महीना पहले दुबई से लौटा था. इंस्टाग्राम पर मनप्रीत कौर नाम की लड़की के साथ दीपक की दोस्ती हो गई थी. यह दोस्ती इतनी गहरी हुई कि दोनों ने 3 साल के बाद शादी करने का फैसला किया. दोनों एक दूसरे से न तो कभी मिले और न ही एक दूसरे को देखा था, लेकिन शादी पंजाब के मोगा में तय हो गई.
मोगा के रोज गार्डन पैलेस को बुक किया गया था. दूल्हा पूरी बारात लेकर करीब 12 बजे पहुंच गया, लेकिन मोगा आकर पता चला कि इस नाम का कोई पैलेस भी नहीं है. जब लड़की को कॉल किया तो उसने कहा कि आप रुको, हम आ रहे हैं. इसके बाद फोन बंद हो गया. दूल्हा करीब 150 बरातियों के साथ दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक मोगा के लोहारा चौक पर इंतजार करता रहा, लेकिन कोई नहीं आया.
यह भी पढ़ें: Hapur: जयमाला के समय दूल्हे ने जबरन किया दुल्हन को KISS, बारातियों और घरातियों में चले लाठी-डंडे, बैरंग लौटी बारात
लंबे इंतजार के बाद दीपक और उसके पिता प्रेम चंद ने पुलिस थाने जाकर मामले की शिकायत की. दीपक ने शिकायत में कहा कि वो दुबई में किसी कंपनी में काम करता था. उसकी मनप्रीत कौर नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बात होने लगी. लड़की से शादी की बात तक पक्की हो गई, लेकिन धोखा मिला.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










