
दुबई से कोच्चि आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में दिक्कत, मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग
AajTak
एयर इंडिया बोइंग फ्लीट एयरक्राफ्ट टाइप बी787 में 21 जुलाई को कुछ दिक्कत को लेकर सूचना दी गई, जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर मुंबई लैंडिंग कराई गई.air
एयर इंडिया की फ्लाइट AI 934 (दुबई-कोच्चि) को उड़ान के दौरान कम दबाव का सामना करने के बाद मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया और फ्लाइट की मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई है. एयर इंडिया बोइंग फ्लीट एयरक्राफ्ट टाइप बी787 में 21 जुलाई को कुछ दिक्कत को लेकर सूचना दी गई, जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर मुंबई लैंडिंग कराई गई.
फ्लाइट के कैप्टन ने IOCC को सूचना दी कि प्रेशराइजेशन लॉस का सामना करना पड़ रहा है, जिसके बाद फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट किया जा रहा है. DAS WR के 2 वरिष्ठ अधिकारियों को प्रारंभिक जांच का काम सौंपा गया है.
सूत्रों के मुताबिक, केबिन में दबाव कम होने के बाद यात्रियों ने ऑक्सीजन मास्क लगाए थे. पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जिनमें स्पाइसजेट, विस्तारा और मंगलवार को गोएयर की उड़ानें विभिन्न गड़बड़ियों के बाद प्रभावित हुईं. मंगलवार को सरकार ने बताया कि उसे पिछले तीन महीनों में एयर इंडिया के खिलाफ लगभग 1000 यात्री शिकायतें मिली हैं.
इंडिगो की फ्लाइट को कराची किया गया था डायवर्ट पिछले सप्ताह पायलट द्वारा विमान में "तकनीकी खराबी" की सूचना के बाद शारजाह से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ दिया गया था. स्पाइसजेट के विमान को कराची की ओर मोड़ने के बाद दो सप्ताह में कराची में उतरने वाली यह दूसरी भारतीय एयरलाइन थी.
हाल के दिनों में कई विमानन घटनाओं के बाद उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें की हैं.
एयर इंडिया के बारे में मिली थी शिकायत एयर इंडिया के बारे में मिलने वाली शिकायतों में ज्यादातर किराए की वापसी, उड़ानों की ‘ओवरबुकिंग’ और कर्मचारियों का व्यवहार संबंधी शिकायतें शामिल थीं. पिछले साल 8 अक्टूबर को एयरलाइन के लिए बोली जीतने के बाद टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








