
दुबई तेजस क्रैश: एक पल में 16 साल का साथ खत्म, पायलट स्याल की मौत से टूट गईं अफसर पत्नी
AajTak
दुबई एयर शो प्रैक्टिस के दौरान तेजस फ़ाइटर जेट क्रैश हो गया. जिसमें इंडियन एयर फ़ोर्स के पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई. रविवार को उनका पार्थिव शरीर कोयंबटूर के सुलूर एयर बेस लाया गया.
इंडियन एयर फ़ोर्स के पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की शुक्रवार को दुबई एयर शो में फ्लाइंग डेमोंस्ट्रेशन के दौरान तेजस फ़ाइटर जेट के क्रैश होने से मौत हो गई. उनकी शहादत से पूरा देश दुखी है. वहीं, उनके परिवार वाले लोगों को अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका बहादुर बेटा अब इस दुनिया में नहीं है. मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले नमांश ने लव मैरिज की थी.
नमांश की पत्नी भी भारतीय वायु सेना में अफसर हैं. नमांश और अफसाना के कई सपने थे. दोनों ने देश की रक्षा की कसम साथ-साथ खाई थी. लेकिन 16 साल का यह साथ एक पल में उस वक्त खत्म हो गया, जब तेजस एयरक्रॉफ्ट क्रैश हो गया.
यह भी पढ़ें: दुबई एयर शो के दौरान अचानक जमीन पर आ गिरा तेजस विमान, हादसे में पायलट की मौत, VIDEO
पति के शहादत से टूट गईं अफसाना
पति की शहादत पर एक तरफ पत्नी अफसाना को जहां गर्व है. वहीं दूसरी तरफ कभी न भरने वाले खालीपन ने उन्हें तोड़ दिया है. 7 वर्षीय बेटी को भी नहीं पता है कि अब उसके पिता इस दुनिया में नहीं रहे और उसे अब कभी गोद में नहीं उठाएंगे. नमांश के मौत की खबर जैसे ही कांगड़ा के लोगों को लगी, पूरे शहर के लोग गमगीन हो गए. उनके गांव वाले घर में लोगों की भीड़ जमा हो गई.
यह भी पढ़ें: 24 साल में दूसरा हादसा... लेकिन भारतीय वायुसेना की बड़ी ताक़त है स्वदेशी फाइटर जेट तेजस, ऐसी रही है जर्नी

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










