
दुबई के शेख को पार्टनर चाहिए, लड़कियों को ऐसे मैसेज भेजता था स्वामी चैतन्यानंद, पीड़िता संग हुई चैट आई सामने
AajTak
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी की करतूतें एक-एक कर सामने आ रही हैं. छात्राओं से किए गए अश्लील चैट, ब्लैकमेलिंग और शोषण के सबूत पुलिस की फाइलों में दर्ज हो चुके हैं. बाबा अब पासवर्ड भूलने और घबराहट का बहाना बना रहा है, लेकिन सच छिप नहीं पा रहा.
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए खुद को संत बताने वाले स्वामी चैतन्यानंद उर्फ पार्थ सारथी की हकीकत अब परत-दर-परत सामने आ रही है. लोगों को आस्था का पाठ पढ़ाने वाला यह पाखंडी बाबा कैमरा, ब्लैकमेलिंग और छात्राओं के शोषण के जाल में फंसा हुआ है. पुलिस जांच में उसके मोबाइल से मिली चैट्स ने पूरे खेल का राज खोल दिया है.
पुलिस के मुताबिक बाबा छात्राओं से लगातार मैसेज करता था. चैट्स में वह उन्हें बेबी डॉल, "स्वीटी बेबी डॉटर और बेबyyyy जैसे शब्दों से बुलाता था. एक चैट में उसने लिखा, गुड इवनिंग मेरी सबसे प्यारी बेबी डॉल बेटी. दूसरी चैट में लगातार तुम कहां हो, तुम मुझसे नाराज क्यों हो जैसे मैसेज भेजे गए.
चैतन्यानंद के अश्लील चैट वायरल
इतना ही नहीं, एक और बातचीत में बाबा ने छात्रा से लिखा, तुम मेरे साथ नहीं सोओगी? इस पर छात्रा ने जवाब नहीं दिया तो उसने बार-बार सवाल दोहराया. चैट्स में यहां तक सामने आया कि उसने छात्रा से एक दुबई शेख के लिए सेक्स पार्टनर की मांग तक की. जब छात्रा ने इनकार किया तो उसने दबाव बनाने की कोशिश की.
जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए
इन खुलासों के बाद पुलिस ने चैट्स को सबूत के रूप में दर्ज कर लिया है. वहीं बाबा अब पूछताछ में पासवर्ड भूलने और घबराहट का बहाना बना रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर परत की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







