
दुबई के शेख को कॉलेज की लड़कियां सप्लाई करता था बाबा, व्हाट्सऐप चैट्स से सनसनीखेज खुलासे
AajTak
स्वामी चैतान्यानंद की सबसे सनसनीखेज चैट अब सामने आई है, उसने एक लड़की को लिखा कि दुबई का एक शेख सेक्स पार्टनर चाहता है, क्या तुम्हारी कोई अच्छी दोस्त है? लड़की ने मना कर दिया, तो स्वामी ने पूछा कि ये कैसे संभव हो सकता है ? तुम्हारी कोई क्लास मेट, जूनियर हो तो भेजो. इससे साफ है कि बाबा लड़कियों को न केवल खुद इस्तेमाल करता था, बल्कि उन्हें विदेश भेजने की भी कोशिश करता था.
बाबा स्वामी चेतान्यानंद उर्फ पार्थ सारथी की गिरफ्तारी के बाद अब उसके काले कारनामों से पर्दा उठ रहा है. पुलिस की पूछताछ में भले ही वह गोलमोल जवाब दे रहा हो, लेकिन उसके मोबाइल से मिले व्हाट्सऐप चैट्स ने उसकी असलियत को सामने ला दिया है. इन चैट्स से साफ हो गया है कि कथित बाबा न सिर्फ अपने भक्तों और महिला अनुयायियों को बहकाता था, बल्कि विदेशी शेखों तक को लड़कियां सप्लाई करता था.
सबसे बड़ा खुलासा उस चैट से हुआ, जिसमें स्वामी ने खुद लिखा कि दुबई का एक शेख सेक्स पार्टनर चाहता है, क्या तुम्हारी कोई अच्छी दोस्त है? यह मैसेज सामने आते ही पुलिस भी सन्न रह गई. अब साफ हो चुका है कि यह बाबा धार्मिक चोले और स्कूल की आड़ में बड़े पैमाने पर गर्ल्स सप्लाई रैकेट भी चलाता था और उसका नेटवर्क देश से लेकर खाड़ी देशों तक फैला हुआ था.
चैट्स का काला सच
स्वामी चेतान्यानंद के मोबाइल में पुलिस को कई लड़कियों से हुई लंबी बातचीत मिली है. इनमें से ज्यादातर चैट्स उसकी मनमानी, लालसा और धंधे की ओर इशारा करती हैं.
एक चैट में वह एक लड़की से लगातार पूछता है कि बेबी, ड्यूटी पूरी हुई] लड़की जवाब देती है कि शिफ्ट पर जा रही हूँ सर. इसके बाद बाबा उसे गुड इवनिंग मेरी सबसे प्यारी बेबी डॉल बेटी कहकर मैसेज करता है. लड़की जवाब देती है कि यहां दोपहर है सर, हैप्पी आफ्टरनून. आपने कुछ खाया सर? यहां तक कि सामान्य बातचीत में भी वह लड़कियों को बेबी, डॉटर डॉल और स्वीटी जैसे शब्दों से संबोधित करता था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







