
दुबई एयर शो में बड़ा हादसा, तेजस फाइटर विमान हुआ क्रैश
AajTak
दुबई एयर शो के दौरान भारतीय स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस का क्रैश होना एक गंभीर दुर्घटना है. इस हादसे में पायलट की जान चली गई है. भारतीय वायुसेना और रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है और जांच के लिए कोर्ट ऑफ इनक्वायरी के आदेश दिए गए हैं. तेजस विमान तकनीकी दृष्टि से एक अत्याधुनिक और सक्षम लड़ाकू विमान है, जो भारतीय वायुसेना की रीढ़ की हड्डी बनने वाला था.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











