
दुनिया में 24.36 करोड़ हुए कोरोना के कुल मामले, यूरोप में फिर बढ़ रहे केस
Zee News
यूरोप में कोरोना वायरस फिर से डराने लगा है. यूरोप के 47 देशों में से 39 देशों में कोरोना तेज होने लगा है.
वाशिंगटन: वैश्विक कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले बढ़कर 24.36 करोड़ हो गए हैं. इस महामारी (Pandemic) से अब तक कुल 49.4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6.80 अरब से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है. ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं.
दुनिया का सबसे प्रभावित देश अमेरिका सोमवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: 24.36 करोड़, 49.4 लाख और 6.8 अरब हो गई है. सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों 45,444,228 और 735,930 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है. कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 34,175,468 केस के साथ दूसरे स्थान पर है.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



