
दुनिया में 1-2 नहीं करीब 6 लाख है 'शतकवीर' बुजुर्गों की आबादी, अमेरिका नंबर वन
AajTak
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट बताती है कि वर्तमान दौर में 573,423 'शतकवीर' बुजुर्ग रह रहे हैं जबकि 1950 में दुनिया में 100 की उम्र पार करने वाले 33,899 बुजुर्ग थे. 1950 से 60 के दशक में इनकी आबादी में गिरावट देखी गई और 1962 में बुजुर्गों की आबादी में सबसे ज्यादा गिरावट आई और यह संख्या घटकर 20,119 हो गई थी.
चिकित्सीय सुविधा और अन्य तरह की बुनियादी सुविधाओं में तरक्की का सबसे बड़ा फायदा यह हुआ है कि इलाज और रहन-सहन के स्तर में जबर्दस्त सुधार आया है, इससे लोगों की आयु बढ़ने लगी है. लोगों की उम्र अब 70-80 साल की बजाए 100 के आंकड़े को पार कर रही है. आज दुनियाभर में करीब 6 लाख 'शतकवीर' बुजुर्ग रहते हैं, ऐसे में कहा जा सकता है कि 80 साल की उम्र आज के दौर में 100 साल की तरह हो गई है. स्वास्थ्य सुविधाओं में विकास की वजह से विकसित देशों के अलावा कई अन्य विकासशील देशों में जीवन प्रत्याशा तेजी से बढ़ रही है. संयुक्त राष्ट्र (UN) का आकलन है कि इस साल तक दुनियाभर में जीवन के सौ या उससे ज्यादा वसंत देखने वालों की संख्या बढ़कर करीब 6 लाख यानी 573,000 हो जाएगी.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









