
दुनिया में सबसे पावरफुल है इन 2 देशों का पासपोर्ट, भारत का ये पड़ोसी देश रहा फिसड्डी
Zee News
World Most Powerful Passport: कई देश इस वक्त अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए यात्रा के नियमों में ढील देने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में अफगानिस्तान 116वें पायदान पर है.
नई दिल्ली: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने ग्लोबल मोबिलिटी रिपोर्ट 2021 (Global Mobility Report 2021) जारी की है. इसमें जापान (Japan) और सिंगापुर (Singapore) ने टॉप पायदान हासिल किया है. वहीं भारत हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 90वें स्थान पर है. भारत पिछले साल से इस लिस्ट में 6 पायदान फिसल गया है.
बता दें कि हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (The Henley Passport Index) में जर्मनी (Germany) और साउथ कोरिया (South Korea) दूसरे नंबर हैं. फिनलैंड (Finland), इटली (Italy), स्पेन (Spain) और लक्जमबर्ग (Luxembourg) तीसरे स्थान पर हैं. डेनमार्क (Denmark) इस लिस्ट में चौथे पायदान पर है. वहीं फ्रांस, आयरलैंड, नीदरलैंड, पुर्तगाल और स्वीडन पांचवें स्थान पर हैं.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



