
दुनिया में भारतीय मूल के लोगों का डंका, 15 देशों में अहम पदों पर शामिल करीब 200 लोग
AajTak
दुनिया के करीब 15 देशों में 200 भारतीय मूल के लोग ऐसे हैं जो किसी ने किसी अहम पद पर तैनात हैं. इनमें अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे ताकतवर देश भी शामिल हैं.
दुनिया के अलग-अलग देशों में भारतीय समुदाय के लोगों का डंका सिर चढ़कर बोल रहा है. एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के करीब 15 देशों में 200 भारतीय मूल के लोग ऐसे हैं जो किसी ने किसी अहम पद पर तैनात हैं. इनमें अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे ताकतवर देश भी शामिल हैं. इतना ही नहीं इन 200 में से करीब 60 तो कैबिनेट लेवल का दर्जा रखते हैं. अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी इनमें से एक हैं, जो भारतीय मूल की हैं. इसके अलावा हाल ही में जो बाइडेन प्रशासन ने भी अपने कई अहम पदों पर भारतीय मूल के लोगों को जगह दी थी. जारी की गई लिस्ट में बड़े पद पर तैनात लोग शामिल हैं, जिनमें डिप्लोमेट, सांसद, बैंक के प्रमुख, किसी आयोग के प्रमुख शामिल हैं. भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 3.2 करोड़ लोग इस वक्त दुनिया के अलग-अलग देशों में रहते हैं. ‘2021 इंडियास्पोरा गर्वनमेंट लीडर्स द्वारा जारी की गई इस लिस्ट की दुनियाभर में चर्चा है. इंडियास्पोरा के एम आर रंगास्वामी ने इस लिस्ट को लेकर कहा कि ये गर्व की बात है कि आज दुनिया के अहम पदों पर भारतीयों का बड़ा हिस्सा मौजूद है. आपको बता दें कि इस लिस्ट में सिर्फ सरकारी पदों पर तैनात लोगों को शामिल किया गया है. वहीं दूसरी ओर मौजूदा वक्त में देखें तो कई मल्टीनेशनल कंपनी की कमान भी भारतीय समुदाय के लोगों के हाथ में ही है.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








