
दुनिया के सबसे बुजुर्ग आदमी जॉन टिनिसवुड का निधन, 112 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
AajTak
जॉन टिनिसवुड के परिवार में उनकी बेटी सुजैन, चार पोते-पोतियां और तीन परपोते-पोतियां हैं. जीडब्ल्यूआर के अनुसार, अब तक के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान के जिरोमोन किमुरा थे. उनका जन्म 1897 में हुआ था और 2013 में 116 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था.
विश्व के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जॉन टिनिसवुड का 112 वर्ष की आयु में निधन हो गया. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) की ओर से मंगलवार को बयान जारी कर बताया गया कि जॉन टिनिसवुड की 25 नवंबर, 2024 को इंग्लैंड के साउथपोर्ट में एक ओल्ड एज केयर होम में निधन हो गया. उनके परिवार ने जीडब्ल्यूआर को बताया कि अपने निधन से पहले तक वह म्युजिक और डांस का लुत्फ उठा रहे थे.
26 अगस्त, 1912 को जन्मे, टिनिसवुड ने वेनेजुएला के 114 वर्षीय जुआन विसेंट पेरेज की मृत्यु के बाद, अप्रैल 2024 से दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, टिनिसवुड के पास इस बारे में कोई विशेष स्पष्टीकरण नहीं था कि वह इतने लंबे समय तक जीवित रहने में कैसे कामयाब रहे, वह इसे 'ईश्वर की कृपा' बताते थे.
यह भी पढ़ें: जब मिलीं दुनिया की सबसे लंबी और सबसे छोटी महिला, की चाय पार्टी, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का वीडियो वायरल
उन्होंने इस साल की शुरुआत में जीडब्ल्यूआर से कहा था, 'आप या तो लंबे समय तक जीवित रहते हैं या कम समय तक जीवित रहते हैं, और आप इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकते.' हालांकि, स्वस्थ रहने के लिए उनकी एक सलाह थी, 'हर काम संयमित ढंग से करें.' वह कहते थे, 'यदि तुम बहुत अधिक पीते हो या बहुत अधिक खाते हो या बहुत अधिक चलते हो; आप किसी भी चीज की अति करते हो, तो अंततः उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.'
जॉन टिनिसवुड के पास नई जनरेशन के लिए कुछ लाइफ टिप्स भी थी. उनका कहना था, 'हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें, चाहे आप कुछ सीख रहे हों या किसी को सिखा रहे हों. आपके पास समाज को देने के लिए जो कुछ है, वह देने की कोशिश करो. क्योंकि ये चीजें आपके साथ नहीं जाएंगी.' टिनिसवुड के परिवार में उनकी बेटी सुजैन, चार पोते-पोतियां और तीन परपोते-पोतियां हैं. जीडब्ल्यूआर के अनुसार, अब तक के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जापान के जिरोमोन किमुरा थे. उनका जन्म 1897 में हुआ था और 2013 में 116 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था.
यह भी पढ़ें: 20 साल पहले इस भारतीय ने की थी दुनिया की सबसे महंगी शादी, गिनीज बुक में हैं नाम

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








