
दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी, इसमें है 23 कैरेट सोना, कीमत हैरान कर देगी
AajTak
ये है दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी. इसमें खाने योग्य 23 कैरेट गोल्ड भी लगा है. यानी ऐसा सोना जो आप खा सकते हैं. इस लाजवाब व्यंजन को दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी का खिताब दिया जा रहा है. इस बिरयानी का नाम है द रॉयल गोल्ड बिरयानी (The Royal Gold Biryani). आइए जानते हैं कि ये बिरयानी कहां मिलती है? इसकी कीमत क्या है?
ये है दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी. इसमें खाने योग्य 23 कैरेट गोल्ड भी लगा है. यानी ऐसा सोना जो आप खा सकते हैं. इस लाजवाब व्यंजन को दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी का खिताब दिया जा रहा है. इस बिरयानी का नाम है द रॉयल गोल्ड बिरयानी (The Royal Gold Biryani). आइए जानते हैं कि ये बिरयानी कहां मिलती है? इसकी कीमत क्या है? (फोटोः दुबई बॉम्बे बॉरो) द रॉयल गोल्ड बिरयानी (The Royal Gold Biryani) को बड़े से सोने की थाल पर परोसा जाता है. आपको कई तरह के चावलों में से अपनी पसंद का चयन करने को मिलता है कि आप अपनी बिरयानी में कौन सा चावल चाहते हैं. जैसे- बिरयानी राइस, कीमा राइस, सफेद या केसरिया राइस. इसके साथ बेबी पोटैटो, उबले अंडे, भुने हुए काजू, अनार, फ्राइड प्याज और पुदीना दिया जाता है. (प्रतीकात्मक तस्वीरः गेटी) द रॉयल गोल्ड बिरयानी (The Royal Gold Biryani) का कुल वजन 3 किलोग्राम होता है. केसर से मिले हुए चावल के ऊपर कश्मीरी भेड़ सींक कबाब, राजपूत चिकन कबाब, मुगलई कोफ्ता, मलाई चिकन रोस्ट और पुरानी दिल्ली के लैंब चॉप्स डाले जाते हैं. इसके अलावा आपके पास कई चटनियों और सॉस में सेलेक्ट करने का मौका होता है. (प्रतीकात्मक तस्वीरः गेटी)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









