
दुनिया की 'सबसे बड़े मुंह वाली महिला', कैसे बनाया ये अजब-गजब रिकॉर्ड
AajTak
एक महिला का मुंह इतना बड़ा है, जिस कारण उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. महिला सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है. आखिर कैसे बनाया उन्होंने ये अनूठा रिकॉर्ड?
Largest Female Mouth: एक महिला के बारे में दावा किया जाता है उनका मुंह दुनिया में सबसे बड़ा है. यानी ये महिला अपना मुंह सबसे ज्यादा खोल सकती हैं.
वह अपनी जिंदगी से जुड़े तमाम अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. उनका मुंह इतना खुल सकता है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है.
अपने बड़े मुंह के कारण उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है, वह सबसे बड़े मुंह वाली महिला हैं. उनके बारे में ये रिकॉर्ड है कि उनका मुंह 6.52 सेंटीमीटर तक खुल सकता है. महिला इस महिला का नाम समांथा राम्सडेल (Samantha Ramsdell) है. उनकी उम्र 32 साल है.
बड़े मुंह के कारण उनका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था. समांथा अमेरिका के Connecticut स्टेट के Stamford की रहने वाली हैं. महिला टिकटॉक स्टार भी है. महिला के टिकटॉक पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
कैसे नापा गया था मुंह? वैसे पिछले साल उनका नाम जब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था. तो इसको वेरिफाई करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम समांथा के पास साउथ नोरवॉक (अमेरिका) पहुंची थी.
इस दौरान गिनीज का आधिकारिक निर्णायक मंडल भी वहां मौजूद था. Dr. Elke Cheung ने तब उनका मुंह डिजिटल कैलिपर्स से नापा था. इस दौरान टीम ने देखा था कि वह मुंह कितना खोल सकती हैं?

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










