
दुनिया का सबसे खूंखार सीरियल किलर... 400 बच्चों को रेप कर मारा, अब परिवार ने की ये बड़ी डिमांड
AajTak
world's worst serial killer: लुइस अल्फ्रेडो गारवितो को दुनिया का सबसे खूंखार सीरियल कहा जाता है. उसकी बीते महीने ही मौत हुई है. लेकिन परिवार को अभी तक शव नहीं दिया गया. जिसके कारण अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा है.
दुनिया के सबसे खूंखार सीरियल किलर के परिवार ने प्रशासन से एक बड़ी डिमांड कर दी है. इस किलर ने कम से कम 400 बच्चों के साथ रेप किया और उनकी हत्या कर दी. इसका नाम लुइस अल्फ्रेडो गारवितो था. वो 132 बच्चों की हत्या के मामले में 1853 साल की जेल की सजा दी गई थी. बीते महीने (अक्टूबर) की 12 तारीख को उसकी मौत हो गई. उसका शव 40 दिनों से मुर्दाघर में पड़ा है. गारवितो के परिवार ने प्रशासन से उसका शव देने की मांग की है. ताकि वो उसकी मौत पर शोक मना सकें.
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, गारवितो को अप्रैल 1999 में पकड़ा गया था. उसे कोलंबिया की एक जेल में रखा गया. ऐसा डर था कि उसके गुनाहों को लेकर अन्य कैदी उसे मार सकते हैं. इसलिए उसे एकांतवास में रखा गया. इसी साल उसने अपने गुनाह कबूल कर लिए थे. गारवितो ने कहा कि उसने बच्चों का रेप किया, उन्हें यातनाएं दीं और उनकी हत्या कर दी. उसे हत्या के 138 मामलों में दोषी ठहराया गया. अब उसका शव बीते एक महीने से मुर्दाघर के फ्रिज में पड़ा है. परिवार के वकील गेब्रियल अल्फोंसो बेल्ट्रान ने कहा कि गारवितो के भतीजे ने उनके रिश्ते को साबित करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं, ताकि वो उसके शव पर दावा कर सकें. परिवार के पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं हैं. इसके लिए स्थानीय मेयर ने मदद का हाथ बढ़ाया है. परिवार ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि वो गारवितो को दफनाने में अड़चन पैदा कर रहे हैं. वो शोक मनाने के परिवार के मानवाधिकार का उल्लंघन कर रहे हैं. कई दिनों बाद अंतिम संस्कार के लिए 18 नवंबर की तारीख रखी गई थी लेकिन बाद में इसे भी कैंसिल कर दिया गया. हालांकि अभियोजन पक्ष के कार्यालय ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि गारवितो ने जो अपराध किए हैं, उनके कारण वो अंतिम संस्कार के भी योग्य नहीं है.
उस पर 172 नाबालिगों से जुड़े मामले में आरोप लगे थे, बाकि 32 मामलों में अब भी जांच की जा रही है. स्थानीय मीडिया का कहना है कि जेल में रहते हुए उसके द्वारा बनाए गए कंकालों के मैप्स के आधार पर पीड़ितों की संख्या 300 से अधिक हो सकती है. उसके सहयोग और कोलंबिया के आजीवन कारावास पर प्रतिबंध के कारण उसकी सजा घटाकर 22 साल कर दी गई थी. उसे 2023 में पैरोल मिलनी थी. फेसबुक पर हेक्टर एवेलानेडा नामक यूजर ने कहा, 'आप शव को कूड़े में फेंक सकते हैं!' हेडर रियोस नाम के यूजर ने लिखा, 'उसके जीवित रहते ही अंतिम संस्कार करना बेहतर था!'

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








