
दुकान का शटर बंद होने के बाद 'पुतले' ने किया ऐसा कांड, हैरत में आ गयी पुलिस
AajTak
पोलैंड के एक चोर ने अनोखी तरह से चोरी को अंजाम दिया है. उसने ऐसा कुछ किया कि वह लोगों के सामने ही खड़ा रहा और लोग उसे पुतला समझते रहे. साथ ही दुकान के बंद होते ही उसने बड़ा कांड कर दिया.
दुनिया के चोर लुटेरों की चालाकी और तेजी अक्सर हैरान करती है. बड़ी प्लानिंग के साथ चोरों को ऐसी- ऐसी चोरियां करते देखा गया है कि पुलिस के भी पांव तले जमीन खिसक गई. पोलैंड की राजधानी वारसॉ में ऐसी ही एक अनोखी चोरी हुई. ये चोर इतना शातिर था सामने होते हुए भी कोई उसे पहचान ही नहीं सका और न ही उसके इरादे को भांप सका.
सामने खड़ा रहा कोई पहचान नहीं सका
वारसॉ पुलिस द्वारा जारी की गई तस्वीरों में, 22 साल के इस चोर के एक शॉपिंग स्टोर के सामने की खिड़की के पीछे एक बैग पकड़े हुए देखा गया था, वो बिल्कुल मैनिक्विन बना खड़ा था. हैरानी की बात यह है कि जब वह आदमी खिड़की में पुतलों के साथ खड़ा था तो स्टाफ या खरीदार में से किसी को उसपर शक नहीं हुआ.
बिना हिले घंटों तक बना रहा पुतला
पुलिस के अनुसार, स्टोर बंद होने तक वह बिना हिला खड़ा रहे और स्टोर बंद होते ही अंदर अलग- अलग डिपार्टमेंट में गया. आखिरकार उसने एक ज्वैलरी शॉप को निशान बनाया को ढेर सारे गहने लूट लिए. लेकिन ये सब करने के बाद वह जब तक भाग पाता तब तक एक सेक्योरिटी गार्ड मे उसे देख लिया और तुरंत पुलिस को खबर की.
हो सकती है 10 साल की जेल उस पर एक अन्य शॉपिंग मॉल से सामान चुराने का भी आरोप है. पुलिस ने कहा, ''यह आदमी पहले भी एक स्टोर से कैश गायब कर चुका है.'' गार्जियन के अनुसार, आरोपी को फिलहाल तीन महीने के लिए हिरासत में भेज दिया गया है और दोषी पाए जाने पर उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










