
दुकानदार ने महिला को किया कॉल, कही ऐसी बात कि खुशी से झूम उठी वो!
AajTak
महिला ने ये कहानी ट्विटर पर शेयर की है. जिसके बाद लोग दुकानदार की तारीफ कर रहे हैं.
एक महिला को अपना तीन साल पहले खोया हुआ बैग मिल गया. उसका बैग एयरपोर्ट से गायब हुआ था. बैग में महिला का जरूरी सामान था. महिला बैग के वापस मिलने की उम्मीद खो चुकी थी. लेकिन सालों बाद एक दुकानदार ने उसे फोन किया और कहा कि उसका बैग मिल गया है. ये सुनकर महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. महिला ने ये कहानी ट्विटर पर शेयर की है. जिसके बाद लोग दुकानदार की तारीफ कर रहे हैं.
दरअसल, ट्विटर पर पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली खदीजा नाम की यूजर (@5odayja) ने बताया कि कैसे उसे 2018 में खोया हुआ एक लैपटॉप बैग मिला. तीन साल बाद भी बैग में उसका सारा सामान सही सलामत रखा था. बैग में कीमती आईपैड, हार्ड डिस्क जैसी चीजें थीं.
खदीजा अपने ट्वीट में लिखती हैं- उनका बैग इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर खो गया था. बैग खोने के बाद वो बहुत दुखी थीं. लेकिन कई साल बीत जाने के बाद जब बैग नहीं मिला, तो वो उसके बारे में भूल गईं और 2021 में नई डिवाइसेज खरीद लीं. लेकिन इसी बीच उन्हें एक कॉल आता है.
एक कॉल और मिल गया खोया हुआ बैग
कॉल करने वाला शख्स कहता है कि उसके पास खदीजा का खोया हुआ बैग है. पहले तो खदीजा को कुछ समझ नहीं आता लेकिन जब उन्हें एयरपोर्ट पर खो चुके बैग के बारे में याद आया, तो वो हैरान रह गईं. उन्होंने बैग की तस्वीर भेजने के लिए कहा. जब शख्स ने बैग की फोटो भेजी तो खदीजा को यकीन हो गया. बैग में खदीजा का धूप का चश्मा, नोटबुक सहित तमाम वो चीजें थीं, जो उसने तीन साल पहले रखी थीं.
Just realised I never told twitter this bizarre story. In 2018 I lost my laptop bag at Islamabad airport after an exhausting flight. It had my iPad, kindle and a hard disk. The hard disk had all my phone's backup. I was devastated but I got over it.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











