
दिशा सालियान केस में नारायण राणे और बेटे नितेश को मिली अग्रिम जमानत
AajTak
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर नारायण राणे और नितेश राणे ने आपत्तिजनक बयान दिए थे. इस मामले में मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.
दिशा सालियान की मौत मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे बीजेपी विधायक नितेश राणे को बुधवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई. सत्र न्यायालय (सेशन कोर्ट) के न्यायाधीश एसयू बघेले ने 15,000 रुपये के मुचलके और गवाहों व जांच के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की शर्त पर दोनों को यह जमानत दी है.
मुंबई के दिंडोशी कोर्ट आदेश के बाद नारायण राणे के वकील ने मीडिया को बताया कि न्यायाधीश ने नारायण राणे और नितेश राणे को कुछ शर्तों के साथ गिरफ्तारी से पूर्व जमानत दी है और मुंबई पुलिस को इन पर कोई कार्रवाई करने से मना किया है.
'आकाओं के इशारे पर दर्ज किया है केस'
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर पिता-पुत्र ने आपत्तिजनक बयान दिए थे. इस मामले में मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. अग्रिम जमानत मिलने पर राणे ने कहा कि कोर्ट के आदेश से साबित होता है कि मुंबई पुलिस ने अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर बेबुनियाद आरोपों के आधार पर राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
वकील ने मुंबई पुलिस पर भी कसा तंज
वकील ने कहा कि मुंबई पुलिस से अब यही अपील करता हूं कि मुंबई में ढेर सारे क्राइम हो रहे हैं. वे उनके पीछे लगें. ऐसे पॉलिटिकल केस में अपना वक्त बर्बाद ना करें. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर साजिश के तहत नारायण राणे और उनके बेटे नितेश राणे को फंसाने का आरोप लगाया है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








