
दिवाली से पहले DDA का धमाका... दिल्ली में सिर्फ 11 लाख रुपये में घर, 32500 फ्लैट्स का आवंटन!
AajTak
डीडीए के मुताबिक 24000 फ्लैट्स बनकर तैयार हैं, जबकि 8500 फ्लैट्स का निर्माण कार्य चल रहा है. जो कि 6 महीने के अंदर पूरे हो जाएंगे. अगर इन फ्लैट्स की कीमत की बात करें तो EWS फ्लैट 11 से 14 लाख रुपये में मिलेंगे.
दिल्ली में आपका घर सपना पूरा हो सकता है, एक बार फिर DDA की हाउसिंग स्कीम (DDA Housing Scheme 2023) लॉन्च होने जा रही है. खबर है कि डीडीए दिवाली से पहले 32,500 फ्लैट्स के लिए आवेदन शुरू करने जा रहा है. इस बार डीडीए के 2BHK, 3BHK और 4BHK फ्लैट्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह योजना 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगी.
डीडीए की इस स्कीम में EWS, एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी और सुपर एचआईजी के फ्लैट के साथ-साथ पेंट हाउस भी शामिल हैं. इस बार ज्यादातर फ्लैट्स नरेला, द्वारका सेक्टर 19बी, द्वारका सेक्टर- 14 और लोकनायक पुरम में होंगे.
11 लाख रुपये शुरुआती कीमत
डीडीए के मुताबिक 24000 फ्लैट्स बनकर तैयार हैं, जबकि 8500 फ्लैट्स का निर्माण कार्य चल रहा है. जो कि 6 महीने के अंदर पूरे हो जाएंगे. अगर इन फ्लैट्स की कीमत की बात करें तो EWS फ्लैट 11 से 14 लाख रुपये में मिलेंगे. एलआईजी फ्लैट्स 14 से 30 लाख रुपये, एमआईजी फ्लैट 1 करोड़ रुपये से शुरू होंगे, एचआईजी 2.50 करोड़ रुपये से शुरुआत और सुपर एचआईजी फ्लैट की कीमत 3 करोड़ रुपये से शुरू होंगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक द्वारका के सेक्टर 19बी में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी वाले 700 से अधिक फ्लैट्स हैं. एमआईजी कैटेगरी में 900 से अधिक, सुपर एचआईजी कैटेगरी में 170 और पेंट हाउस के 14 फ्लैट्स हैं.
EWS कैटेगरी में फ्लैट्स

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










