
दिल तो बच्चा है जी! गजब है वाटर पार्क में स्लाइड के बाद इन बुजुर्गों का रिएक्शन, VIDEO
AajTak
हाल में एक वाटर पार्क के अंदर दो बुजुर्ग सिखों का वीडियो वायरल हुआ. ये वीडियो इतना प्यारा है कि किसी का भी दिन बना देगा. इसमें बच्चों का तरह रबर स्लाइड पर स्लाइड करने के बाद का इन बुजुर्गों का रिएक्शन दिल को छू जाता है.
कहते हैं कि इंसान की उम्र कितनी भी अधिक क्यों न हो जाए उसे अपने अंदर के बच्चे को मरने नहीं देना चाहिए. साथ ही हमें ये ध्यान रखना चाहिए कि हंसने-खिलखिलाने और छोटी-छोटी मस्ती में खुश होने की कोई उम्र नहीं होती. इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला, जब अम्यूजमेंट पार्क में मजे करते दो बुजुर्ग सिखों का एक वीडियो वायरल हुआ.
स्लाइड से नीचे आते ही गूंजे हंसी के ठहाके
दरअसल, इस वीडियो में दो बुजुर्ग वाटर पार्क में छोटी सी रबर स्लाइड पर स्लाइड करते दिखते हैं. ऊपर स्लाइड से जैसे ही वे पानी के साथ नीचे आते हैं उनकी हंसी के ठहाके गूंज उठते हैं. उनकी हंसी बताती है कि उन्हें इसपर कितना मजा आया है. इसके बाद रबर फ्लोट से उतरते हुए के बुजुर्ग अपनी छड़ी उठाता है. इस दौरान एक शख्स आके दूसरे बुजुर्ग से पूछता है- कैसा लगा बाबूजी चोट तो नहीं लगी. इसपर वह जोर के ठहाकों के साथ कहता है नहीं-नहीं.
'बच्चे और बूढे़ बिल्कुल एक जैसे होते हैं'
हतिंदर सिंह नाम के ट्विटर अकॉउंट से शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'अपने अंदर के बच्चों को कभी मरने न दें. वाटर स्लाइड के बाद बाबाजी की शानदार हंसी देखिए.' इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा गया है और लोग इसपर शानदार कमेंट भी कर रहे हैं. वहीं कई लोग इसे जबरदस्त कैप्शन के साथ रिट्वीट भी कर रहे हैं. लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. एक शख्स ने रिट्वीट करते हुए लिखा- जिंदगी ऐसी होनी चाहिए. हमें जीना सीखने की जरूरत है. वहीं एक अन्य ने कमेंट में पंजाबी में लिखा- बच्चे और बूढे़ बिल्कुल एक जैसे होते हैं.
दिल का बच्चा ही बनाए रखें

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










