
'दिल छू लिया...', महिला वेटर को शख्स ने दी 2.5 लाख रुपये टिप!
AajTak
दुनिया में दरियादिलों की कमी नहीं हैं. एक महिला वेटर उस समय हैरान रह गई जब उसे करीब ढाई लाख रुपए की टिप मिली. जबकि शख्स ने महज 1 हजार रुपए का खाना खाया था.
एक कैफे में काम करने वाली महिला वेटर उस समय दंग रह गई, जब एक ग्राहक ने ऐसी टिप दी जिसकी उन्होंने कभी भी कल्पना नहीं की थी. ग्राहक की दरियादिली देखकर महिला वेटर हैरान रह गई. महिला को 2 लाख से भी ज्यादा की टिप मिली. जबकि खाना टिप के मुकाबले काफी सस्ता था.
मैरिआना लैंबर्ट नाम की महिला वेटर स्क्रैंटन, पेंसिल्वेनिया (अमेरिका) के अल्फ्रेडो पिज्जा कैफे में काम करती हैं. वह अपनी शिफ्ट में आती हैं और ग्राहकों को उनका खाना परोसती हैं. जब ग्राहक अपना खाना खा लेते हैं तो वह उनको बिल दे देती हैं.
पिछले महीने जून में एक शख्स आया और उसने Stromboli खाने में ऑर्डर किया. जिसका बिल 1038 रुपए आया. लेकिन इस शख्स ने टिप में मैरिआना लैंबर्ट को 2 लाख 39 हजार रुपए दे दिए.
मैरिआना लैंबर्ट ने बताया, जब उन्हें यह टिप मिली तो वह हैरान रह गईं. उन्होंने कहा कि शख्स ने उनका दिल छू लिया. वह अब भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हैं कि उनके साथ ऐसा हुआ है. अल्फ्रेडो पिज्जा कैफे में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को भी इस बात का यकीन नहीं हुआ.
महिला वेटर को दिए गए इस खास सरप्राइज को 'टिप ऑफ जीसस' मूवमेंट से भी जोड़कर देखा जा रहा है. 'द क्रिस्टियन पोस्ट' की खबर के मुताबिक यह अभियान करीब 9 साल पहले शुरू हुआ था.
ठीक इसी तरह साल 2015 में भी एक बारटेंडर क्लिंट स्पॉटलेस को रेस्टोरेंट में 8 लाख रुपए से भी ज्यादा की टिप मिली थी. बिल 33 हजार रुपए आया था. क्लिंट तब फीनिक्स, एरिजोना (अमेरिका) में मौजूद क्रूडो नाम के रेस्टोरेंट में कार्यरत थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










