
दिल की सुनो... महिला ने पति को दिया धोखा, फिर 21 साल बड़े शख्स से रचाई शादी
AajTak
टेनेसी में रहने में ब्रैड और चेल्सी जब पहली बार मिले, तब दोनों शादीशुदा थे. दोनों वॉलमार्ट के एक स्टोर में काम किया करते थे. तभी इनके बीच अफेयर शुरू हो गया और इन्होंने अपने-अपने पार्टनर्स को धोखा दिया. चेल्सी उम्र में ब्रैड से 21 साल छोटी है, लोग अक्सर उसे ब्रैड की बेटी समझ लेते हैं.
अमेरिका के टेनेसी में एक महिला ने अपने पिता की उम्र के शख्स से शादी रचा ली और इसके लिए अपने पति से माफी मांगी है. उसका कहना है कि उसे ऐसा महसूस हो रहा है कि उसने अपने पति को धोखा दिया है, लेकिन दूसरी तरफ उसे इस बात की राहत भी है कि उसकी वो शादी खत्म हो गई, जिसमें वह खुश नहीं थी. 55 साल के ब्रैड डाउंस और 34 साल की चेल्सी 2012 में पहली बार मिले थे. चेल्सी का कहना है कि वह वॉलमार्ट स्टोर के हेयर सलून में काम करती थी और ब्रैड स्टोर मैनेजर थे. दोनों की उम्र में 21 साल का अंतर है.
जब ब्रैड और चेल्सी एक दूसरे के प्यार में पड़े, तब दोनों पहले से शादीशुदा थे. एक दिन चेल्सी को सलून में चींटियों की वजह से दिक्कत हो रही थी, तो उसकी इस समस्या का समाधान करने के लिए ब्रैड आए. जल्दी ही दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया, एक दिन दोनों पार्क में मिल रहे थे, तभी चेल्सी के एक रिश्तेदार ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया, फिर चेल्सी के पास अपने पति को सच बताने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था. अफेयर के समय चेल्सी की दो साल की बेटी भी थी.
बेटे के जन्म के बाद रचाई शादी
इस वजह से चेल्सी को काफी खरीखोटी सुनने को मिली. 2014 में ब्रैड और चेल्सी का बेटा पैदा हुआ, जिसे लोग अक्सर उसका पोता समझ लेते हैं. इसके बाद दोनों ने 2017 में शादी रचा ली और तभी से खुशी-खुशी रह रहे हैं. ब्रैड की बेटी जेसिका उम्र में चेल्सी से महज दो साल छोटी है लेकिन वह अपने पिता के इस रिश्ते को स्वीकार कर चुकी है. वह चेल्सी को काफी सपोर्ट भी करती है.
चेल्सी का कहना है कि उसे खुद को माफ करने में काफी समय लग गया. अब उसने और ब्रैड ने अपने पूर्व पति और पत्नी, साथ ही भगवान से माफी मांगी है. चेल्सी कहती है, 'यह सुनने में बहुत अजीब लगता है लेकिन आपको अपने दिल की सुननी चाहिए, जो आप चाहते हैं, यह उसे अच्छे से जानता है. जीवन आपको जहां लेकर जा रहा है, वहां जाने से मत डरिए।'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










