
दिल की बीमारियों का खतरा कम करती हैं ये 2 चीजें, मौत से भी बचाव
AajTak
पूरी दुनिया में दिल की बीमारी से हर साल लाखों लोगों की मौत होती है. पिछली कई स्टडीज में ये बात साबित हो चुकी है कि प्लांट बेस्ड डाइट दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करता है. हाल ही में शोधकर्ताओं ने ऐसी ही सौ से ज्यादा स्टडीज की समीक्षा की है. स्टडीज के नतीजे बताते हैं कि कुछ खास प्लांट फूड का दिल पर गहरा प्रभाव पड़ता है और ये बीमारियों से बचाव के साथ दिल के मरीजो में मौत की संभावना बिल्कुल कम कर देते हैं.
पूरी दुनिया में दिल की बीमारी से हर साल लाखों लोगों की मौत होती है. पिछली कई स्टडीज में ये बात साबित हो चुकी है कि प्लांट बेस्ड डाइट दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करती है. हाल ही में शोधकर्ताओं ने ऐसी ही सौ से ज्यादा स्टडीज की समीक्षा की है. स्टडीज के नतीजे बताते हैं कि कुछ खास प्लांट फूड का दिल पर गहरा प्रभाव पड़ता है और ये बीमारियों से बचाव के साथ दिल के मरीजों में मौत की संभावना भी कम करते हैं. स्टडीज पर शोधकर्ताओं का ये मेटा विश्लेषण कार्डियोवास्कुलर रिसर्च में प्रकाशित किया गया है. इसमें इटली के नेपल्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने हृदय रोग के जोखिम और आहार पैटर्न के बीच संबंधों का पता लगाया है. शोधकर्ताओं ने पाया कि ज्यादा सब्जियां और कम मीट दिल की बीमारी से मरने का खतरा काफी हद तक कम कर देते हैं. हरी सब्जियों के साथ टमाटर को शोधकर्ताओं ने सबसे ज्यादा असरदार पाया. शोधकर्ताओं का कहना है कि जब आप कम मीट खाते हैं और हरी पत्तेदार सब्जियों और टमाटर की मात्रा बढ़ा देते हैं तो हृदय रोग की संभावना अपने आप बहुत कम हो जाती है. टमाटर में लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट होता है जो ना सिर्फ नाड़ी की कार्यक्षमता में सुधार करता है बल्कि बीमारियों से भी बचाता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










