
दिल्ली में 'अंबेडकर स्कूल ऑफ एक्सिलेंस' का उद्घाटन, केजरीवाल ने गिनाईं शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियां
AajTak
Ambedkar School of Excellence: सीएम केजरीवाल ने कहा, "जिस बच्चे के पास घर में खाना नहीं था, जिसने जीवन के हर कदम पर भेदभाव का सामना किया, उसने अकल्पनीय ऊंचाइयों को हासिल किया. बीते 100 साल में जितने सपूत भारत में पैदा हुए, उसमे से सबसे महान बाबा साहब हैं."
Ambedkar School of Excellence: अंबेडकर जयंती के मौके पर आज 14 अप्रैल को दिल्ली के स्कूल ऑफ एक्सिलेंस का नाम बदलकर अंबेडकर स्कूल ऑफ एक्सिलेंस कर दिया गया. बता दें कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार इससे पहले सभी पब्लिक ऑफिससेज़ में भगत सिंह और अंबेडकर की तस्वीरें अनिवार्य करने के फैसला कर चुकी है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने आज 'अंबेडकर स्कूल ऑफ एक्सिलेंस' का उद्घाटन किया.
आप एमएलए आतिशी भी मौके पर मौजूद थीं. सभी 30 स्कूल ऑफ एक्सिलेंस का नाम अब अंबेडकर स्कूल ऑफ एक्सिलेंस कर दिया गया है. मौके पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के लिए इससे बड़ी श्रद्धांजलि और क्या हो सकती है. उन्होंने कहा, "जिस बच्चे के पास घर में खाना नहीं था, जिसने जीवन के हर कदम पर भेदभाव का सामना किया, उसने अकल्पनीय ऊंचाइयों को हासिल किया. बीते 100 साल में जितने सपूत भारत में पैदा हुए, उसमे से सबसे महान बाबा साहब हैं."
उन्होंने आगे कहा, ''आज़ादी के बाद भारत में 2 एजुकेशन मॉडल विकसित हुए. पहला अमीरों के लिए और दूसरा गरीबों के लिए. जब हम सत्ता में आए, तो कई लोगों ने सुझाव दिया कि सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ाना अनिवार्य कर देना चाहिए. इससे सरकारी स्कूलों की पढ़ाई की गुणवत्ता सुधरेगी. मगर हमने दूसरा मॉडल चुना. हमने सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता का स्तर इतना उंचा उठाया कि हर कोई अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने के लिए प्रेरित हो."
उन्होंने कहा कि अब तक 3.75 लाख बच्चे प्राइवेट स्कूलों से निकलकर सरकारी स्कूलों में एडमिशन ले चुके हैं. भाजपा विधायकों के दिल्ली के सरकारी स्कूलों के दौरे करने के सवाल पर वह बोले, "हम खुश हैं कि अब राजनीति के नेरेटिव को शिक्षा और स्वास्थ्य की ओर ले जाने में कामयाब हुए हैं. हम इसे अपने स्कूलों की बेहतरी के लिए सकारात्मक चीज़ मानते हैं."

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










