
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव क्यों लड़ना चाहते हैं केजरीवाल? | Opinion
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की 70 सीटें जीतने का नया फॉर्मूला खोज लिया है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते ही, वो मैथ्स की क्लास शुरू कर देते हैं. वैसे भी दिल्ली की शिक्षा क्रांति का दावा जनता की अदालत में साबित भी तो करना है.
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में फिर से सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कई टिप्स दी है, और उनमें सबसे बड़ी सलाहियत है - '70 की 70 सीटों पर मानकर चलिये कि केजरीवाल ही चुनाव लड़ रहा है.'
ये बात अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता सम्मेलन में कह रहे हैं, खासकर मंडल अध्यक्षों से. किराड़ी और तिलक नगर की बैठकों में इस बात पर खास जोर देखने को मिला था - और रविवार शाम यानी 17 नवंबर, 2024 को मंडल अध्यक्षों की मीटिंग में भी अरविंद केजरीवाल अपने तरीके से अपनी बात समझाने की कोशिश कर रहे थे.
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को आम आदमी पार्टी के लिए धर्मयुद्ध जैसा बताया, और वो धर्मयुद्ध क्यों मान रहे हैं ये भी समझाया. अरविंद केजरीवाल ने बताया कि ये बात उनको मेयर के चुनाव के दौरान समझ आई.
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, दोस्तों... सदियों पहले कुरुक्षेत्र में धर्म युद्ध हुआ था, कौरवों और पांडवों के बीच. कौरवों के पास अथाह शक्ति, सेना और पैसा था. आने वाला दिल्ली चुनाव भी धर्मयुद्ध है... पांडवों के पास श्रीकृष्ण भगवान थे... हमारे पास भी भगवान हैं, मैं ये साबित करना चाहता हूं... दिल्ली के अंदर कमोबेश यही स्थिति है.
वो कह रहे थे, बीजेपी मानकर चल रही थी कि वो मेयर का चुनाव जीत जाएगी. और पूरा हाउस सिविक सेंटर से उठकर रैली के लिए बीजेपी दफ्तर पहुंच जाएगा. फिर प्रधानमंत्री वहां पहुंचेंगे, और सोशल मीडिया X पर पोस्ट करेंगे कि वो अभी अभी दिल्ली जीते हैं. लेकिन, भगवान श्रीकृष्ण हमारे साथ हैं. वो ऐसा सुदर्शन चक्र चलाये कि हम तीन वोट से जीत गये. ईश्वर का हमारे साथ होना ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है.
कैसे 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








