
दिल्ली-NCR में मौसम ने दी राहत, न्यू ईयर से पहले फिर कोहरे और शीतलहर के रिटर्न का अलर्ट
AajTak
Weather Forecast: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों को आज, 29 दिसंबर को ठंड और कोहरे से राहत मिली है. लेकिन मौसम विभाग की मानें तो दो दिन की राहत के बाद शीतलहर और कोहरा एक बार फिर लोगों को परेशान कर सकता है. वहीं, नए साल के पहले हफ्ते में उत्तर भारत में कोहरा परेशान कर सकता है. आइए जानते हैं मौसम विभाग का अलर्ट.
देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया है. हालांकि, दिल्ली में आज, 29 दिसंबर को ठंड से थोड़ी राहत है. सुबह से ही कोहरे से राहत है और धूप खिली हुई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो दो दिन की राहत के बाद ठंड दोगुनी ताकत से वापस लौटेगी.
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से आज रात पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका बढ़ गई है. वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर के आसार है. IMD की मानें तो आज शाम को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसकी वजह से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की आशंका है. कुछ मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है, जिससे शीतलहर और कोहरे का कहर बढ़ जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन चार दिन दिल्ली में ठंड जमकर कहर बरपाने वाली है.
कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 29 दिसंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है. वहीं, 1 या 2 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रहेगी. मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर को चंडीगढ़ में हल्की बारिश भी हो सकती है जिससे ठंड बढे़गी.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
नए साल के पहले हफ्ते दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की मानें तो 01 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 1 जनवरी को घना कोहरा देखने को मिलेगा. 02 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 03 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 04 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. 3 और 4 जनवरी को दिल्ली में शीतलहर की भी आशंका है.
लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, लखनऊ में कोहरा देखने को मिलेगा. 2 से 4 जनवनरी के बीच भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने के आसार हैं. वहीं, अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







