
दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर PMO सख्त... अब इन वाहनों पर होगा कड़ा एक्शन
AajTak
प्रदूषण नियंत्रण पर तेज और प्रभावी कदम सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें केंद्र और संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. बैठक में दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया.
दिल्ली और एनसीआर में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए पीएमओ सक्रिय हो गया है. प्रदूषण नियंत्रण पर तेज और प्रभावी कदम सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें केंद्र और संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.
बैठक में दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर, चार्जिंग स्टेशन और सब्सिडी से जुड़े मुद्दों पर तेजी से प्रगति सुनिश्चित की जाए, ताकि पारंपरिक पेट्रोल–डीजल वाहनों पर निर्भरता कम हो सके.
सूत्रों के अनुसार, पीएमओ ने बैठक में यह गंभीर चिंता जताई कि दिल्ली-एनसीआर में अब भी लगभग 37% वाहन BS-I और BS-III श्रेणी के हैं, जो वायु प्रदूषण में बड़ी हिस्सेदारी रखते हैं. इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.
अधिकारियों से कहा गया कि इन वाहनों की पहचान और निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाए, जिसमें रियल-टाइम ट्रैकिंग, हाईटेक स्कैनर, सेंसर बेस्ड चेकिंग और एआई-समर्थित मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हो सकते हैं. यह भी तय किया गया कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
बैठक में यह स्पष्ट संकेत दिया गया कि प्रदूषण के स्रोतों पर लगाम कसने के लिए पीएमओ सीधे मॉनिटरिंग कर रहा है और आने वाले दिनों में कार्रवाई और तेज होने की संभावना है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







