
दिल्ली-NCR में धुंध, क्या नवंबर के पहले हफ्ते में बढ़ेगी ठंड? जानें कैसा रहेगा मौसम
AajTak
Delhi-NCR Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. नवंबर महीने की शुरुआत में दिल्ली के आसमान में धुंध देखने को मिलेगी. वहीं, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.
मौसम में बदलाव के साथ दिल्ली-एनसीआर के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. जिसके मुताबिक, आगामी दिनों में दिल्ली-NCR के आसमान में धुंध छाई रहेगी.
वहीं, IMD ने बताया कि पिछले 24 घंटों में दिल्ली-NCR के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 2 से 3°C की गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग 25 से 26°C और 16 से 18°C के बीच रहा है. IMD के मुताबिक, मिनिमम टेम्परेचर नॉर्मल के आस-पास जबकि मैक्स टेम्परेचर नॉर्मल से 4 से 5°C तक नीचे रहा.
दिल्ली में ठंड कब बढ़ेगी?
पिछले 24 घंटों में आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहा, हवाएं साउथईस्ट से चल रही थीं जो धीरे-धीरे बढ़कर 8 किमी प्रति घंटे तक पहुंचीं. आज दोपहर में भी आसमान अधिकतर बादलों से घिरा रहा, हवाएं नॉर्थवेस्ट से चलती रहीं जो धीरे-धीरे बढ़कर 10 किमी प्रति घंटे तक पहुंचीं. बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की ज्यादा संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है. आइए जानते हैं कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहने वाला है.
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम? कल 30 अक्टूबर को सुबह से बादल और धुंध रहने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 से 31°C और 17 से 19°C के बीच रहेगा. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1–2°C अधिक होगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा. सुबह हवाएं साउथईस्ट से चलेंगी जिसकी स्पीड धीरे-धीरे बढ़कर 5 किमी प्रति घंटे पहुंच सकती है. दोपहर में हवाएं नॉर्थईस्ट से चलेंगी, स्पीड 10 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है. शाम और रात में हवाएं साउथईस्ट से चलेंगी और इस समय हवा की स्पीड घटकर 8 किमी प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है.
31 अक्टूबर के मौसम की जानकारी सुबह के समय आंशिक रूप से बादल और धुंध रहने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 से 32°C और 18 से 20°C के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3°C अधिक होगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रह सकता है. सुबह हवाएं साउथवेस्ट से चलेंगी, हवा की स्पीड करीब 10 किमी प्रति घंटे की रहेगी. दोपहर में हवाएं साउथवेस्ट से चलेंगी, स्पीड बढ़कर 12 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है. शाम और रात में हवाएं साउथवेस्ट से चलेंगी, हवा की स्पीड घटकर 8 किमी प्रति घंटे से कम रहने की उम्मीद है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







