
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, IMD का रेड अलर्ट... इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली और NCR में रविवार शाम को झमाझम बारिश हुई. दिनभर के इंतजार के बाद शाम को बादल जमकर बरसे. बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस भरे मौसम से राहत मिली. वहीं, नोएडा के कई इलाकों में भी भारी बारिश हुई.
देश की राजधानी दिल्ली और NCR में रविवार शाम को झमाझम बारिश हुई. दिनभर के इंतजार के बाद शाम को बादल जमकर बरसे. बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस भरे मौसम से राहत मिली. वहीं, नोएडा के कई इलाकों में भी भारी बारिश हुई. बारिश के चलते दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर और आसपास के कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके साथ ही हरियाणा के सोनीपत, खरखौदा, झज्जर, फरुखनगर, सोहना, पलवल, नूह, औरंगाबाद, होडल में भारी बारिश के आसार हैं. उधर, उत्तर प्रदेश के बागपत, खेकरा, पिलखुवा, नंदगांव में, राजस्थान के भिवाड़ी, तिजारा में भी IMD ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.
इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
दिल्ली और आसपास के इलाकों में हो रही भारी बारिश को लेकर इंडिगो एयरलाइन ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. एयरलाइन ने कहा है कि दिल्ली में बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिससे कुछ क्षेत्रों में सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है. अगर आप एयरपोर्ट की ओर यात्रा कर रहे हैं, तो कृपया सामान्य से थोड़ी जल्दी निकलें.
इन इलाकों में हल्की बारिश के आसार
हरियाणा: कैथल, गोहाना, गन्नौर, मेहम, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, माटनहेल, कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, बावल
उत्तर प्रदेश: बड़ौत, मेरठ, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, गुलावटी, सिकंदराबाद, बरसाना

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








