
दिल्ली-NCR में और जहरीली हुई हवा, कई इलाकों में AQI 400 पार... CAQM ने राज्यों को लिखा पत्र
AajTak
दिल्ली के कई क्षेत्रों में हालात और भी बदतर रहे. बुधवार सुबह 40 निगरानी स्टेशनों में से 18 स्टेशनों पर AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. इनमें चांदनी चौक, DTU, भलस्वा, आनंद विहार, मुण्डका, नरेला और वज़ीरपुर जैसे इलाकों के नाम शामिल हैं.
दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता बुधवार को एक बार फिर खतरनाक स्तर के करीब पहुंच गई. राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़कर 392 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. यह लगातार छठा दिन है जब दिल्ली की हवा इसी श्रेणी में बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार को AQI 374 और सोमवार को 351 रिकॉर्ड किया गया था.
पूर्वानुमान और अधिक चिंताजनक है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा और बिगड़ सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, AQI के ‘गंभीर’ स्तर में फिसलने की आशंका है और अगले छह दिनों तक हवा ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में रह सकती है.
दिल्ली के कई क्षेत्रों में हालात और भी बदतर रहे. बुधवार सुबह 40 निगरानी स्टेशनों में से 18 स्टेशनों पर AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. इनमें चांदनी चौक, DTU, भलस्वा, आनंद विहार, मुण्डका, नरेला और वज़ीरपुर जैसे इलाकों के नाम शामिल हैं. हालांकि, शाम की रीडिंग Sameer ऐप पर अपडेट नहीं हो पाई, जबकि सुबह सभी स्टेशन डेटा दिखा रहे थे.
प्रदूषण के कारणों की बात करें तो वाहनों और पराली का योगदान प्रमुख रहा. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटोरोलॉजी (IITM), पुणे के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के अनुसार, दिल्ली के प्रदूषण में बुधवार को वाहनों का योगदान 18% और पराली का 3.8% था. गुरुवार के लिए यह क्रमशः 16.1% और 2% रहने का अनुमान है. इसी दौरान सैटेलाइट डेटा में पंजाब में 15, हरियाणा में 6 और उत्तर प्रदेश में 377 पराली आग की घटनाएं दर्ज की गईं.
मौसम के मोर्चे पर भी हल्का बदलाव देखने को मिला. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है. अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है. गुरुवार के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है.
वायु गुणवत्ता के लगातार बिगड़ते स्तर को देखते हुए CAQM ने महत्वपूर्ण सलाह जारी की है. आयोग ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को पत्र लिखकर नवंबर–दिसंबर में होने वाली फिजिकल स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं को स्थगित करने की सलाह दी है. आयोग ने कहा कि खराब हवा बच्चों और खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









