
दिल्ली-NCR में आखिर क्यों हो रही इतनी बारिश? मौसम विभाग ने बताई ये वजह
AajTak
जब मॉनसून के जाने का वक्त आ गया है तो दिल्ली-एनसीआर में बादल जमकर बरस रहे हैं. गुरुवार को इतनी बारिश हुई कि दिल्ली गुरुग्राम हाईवे जाम हो गया. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव हो गया. यूपी-हरियाणा के कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में हो रही इस झमाझम की वजह पता कर ली है. विभाग ने बताया कि अभी कुछ और दिन इसी तरह बारिश होगी.
दिल्ली-एनसीआर पिछले दो दिन से रुक-रुक बारिश हो रही है. गुरुवार को भी यूपी, दिल्ली, हरियाणा के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. शुक्रवार को भी भारी बारिश के आसार है. मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में अभी कुछ दिन और हल्की से तेज बारिश हो सकती है. इसी के साथ ही विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि मॉनसून जब जाने को है तो अचानक दिल्ली-एनसीआर में इतनी बारिश क्यों हो रही है और आखिरकार इसका असर कब तक रहेगा.
मौसम में बदलाव की ये दो सिस्टम हैं वजह
दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम में बदलाव और बारिश दो सिस्टम के एक साथ आने की वजह से हुआ है. पहला सिस्टम एक लो प्रेशर सिस्टम है, जिसकी वजह से एक साइक्लोनिक सरकुलेशन निचले वातावरण में बना हुआ है. यह सिस्टम उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश में सक्रिय है. वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी हरियाणा और दिल्ली एनसीआर के इलाकों की तरफ फिलहाल एक्टिव होता हुआ नजर आ रहा है.
वहीं दूसरा सिस्टम एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ का है, जो वातावरण के ऊपरी इलाके में सक्रिय है. इसके साथ ही पछुआ हवाएं भी चल रही हैं. इन हवाओं को मिड ट्रोपास्फेरिक वेस्टरली भी कहा जाता है.
अगर दूसरा सिस्टम मौजूद नहीं होता तो पहला सिस्टम पश्चिम दिशा की ओर निकल जाता लेकिन दूसरे सिस्टम ने पहले सिस्टम को इसी इलाके में रोक रखा है जो अगले 2 दिनों तक बारिश करता रहेगा. दोनों मजबूत सिस्टम उत्तर प्रदेश, साउथ हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में इस वीकेंड यानी सप्ताहांत तक बने रह सकते हैं.
आज भी बारिश के आसार: मौसम विभाग

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










