
दिल्ली-NCR की सड़कों से बस रेबीज पीड़ित और आक्रामक कुत्ते हटाए जाएंगे... समझें- किस तरह होगी इनकी पहचान
AajTak
अगर कोई कुत्ता रेबीज से संक्रमित होता है तो वो सिर्फ इंसानों को नहीं, बल्कि किसी भी चीज को काट सकता है. ऐसे कुत्तों के मुंह से झाग भी आता है और उनका जीवनकाल बहुत छोटा होता है. आक्रामक कुत्तों पर पहले कोई साफ प्रावधान नहीं था. अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से स्पष्टता और राहत मिलेगी.
आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम आदेश जारी किया है. कोर्ट ने कहा है कि कुत्तों को पकड़कर नसबंदी, कीड़े निकालने (deworming) और वैक्सिनेशन करने के बाद उसी इलाके में छोड़ा जाए. लेकिन अगर कोई कुत्ता रेबीज से पीड़ित हो या आक्रामक हो, तो उसे अलग रखा जाएगा.
भारत में रेबीज से ग्रस्त कुत्तों की पहचान करना अलग-अलग कानूनी नियमों, नगर निगम के प्रोटोकॉल और स्थानीय गाइडलाइंस के तहत होता है. इसका मकसद है इंसानों की सुरक्षा और जानवरों के मानवीय व्यवहार के बीच संतुलन बनाना. Animal Birth Control (ABC) Rules 2001 और 2023 दोनों में साफ लिखा है कि अगर किसी कुत्ते पर रेबीज का शक हो तो उसे पकड़कर आइसोलेट किया जा सकता है. लेकिन इसके लिए तय प्रक्रिया है.
क्या होते हैं रेबीज के लक्षण
नियमों के अनुसार, स्थानीय अधिकारी अपनी जांच या किसी शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर सकते हैं. रेबीज से पीड़ित कुत्ते की पहचान कुछ साफ-साफ लक्षणों से होती है जैसे बिना उकसाए बार-बार काटना, आवाज बदलना या भौंकने में दिक्कत, मुंह से झाग निकलना, अजीब चाल, गिरना-लड़खड़ाना, इलाके को न पहचान पाना, जबड़ा ढीला होना, आंखों में खालीपन और असामान्य बर्ताव.
शक होने पर कुत्ते की जांच एक पैनल करता है, जिसमें नगर निगम का वेटनरी डॉक्टर और एनिमल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन का प्रतिनिधि होता है. अगर रेबीज की पुष्टि होती है, तो कुत्ते को आइसोलेट कर दिया जाता है, जब तक उसकी प्राकृतिक मौत न हो जाए (आमतौर पर 10 दिन के भीतर). इसके बाद शव को जलाकर या दूसरी सुरक्षित विधि से नष्ट किया जाता है.
क्या है आक्रामक कुत्ते की पहचान

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









