
दिल्ली-NCR का पॉल्यूशन 'लॉक' क्यों हो जाता है? हिमालय-अरावली से जानिए कनेक्शन
AajTak
दिल्ली-एनसीआर का छोटा इलाका हिमालय और अरावली की वजह से प्रदूषण का कटोरा बन जाता है. सर्दियों में तापमान का उलटना हवा को ढक देता है, जिससे PM2.5 100-300 माइक्रोग्राम/घन मीटर तक पहुंच जाता है. कम हवा, कोहरा और पराली धुआं इसे गैस चैंबर बनाते हैं. अध्ययनों से पता चलता है कि मौसम और भूगोल 30-50% जिम्मेदार हैं.
दिल्ली-एनसीआर की हवा अक्सर इतनी जहरीली हो जाती है कि इसे गैस चैंबर कहा जाने लगा है. सर्दियों में तो सांस लेना मुश्किल हो जाता है. लेकिन ऐसा क्यों होता है? क्या सिर्फ गाड़ियां और फैक्ट्रियां जिम्मेदार हैं? नहीं, बल्कि प्रकृति की कुछ खास परिस्थितियां प्रदूषण को यहां लॉक कर देती हैं. आइए समझते हैं कि कैसे दिल्ली का यह छोटा-सा इलाका कैसे प्रदूषण का जेल बन जाता है?
दिल्ली-NCR इंडो-गंगा मैदान में बसी है, जो हिमालय की तलहटी में एक सपाट इलाका है. उत्तर में हिमालय की ऊंची चोटियां, दक्षिण में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी – ये सब मिलकर दिल्ली को एक कटोरे जैसी शक्ल देते हैं. यह कटोरा प्रदूषण को फंसाने का काम करता है.
यह भी पढ़ें: मां के पेट से ही शुरू हो रहा है प्रदूषण का खेल... बच्चों पर बीमारियों का बोझ, CSE रिपोर्ट
कैसे? हवा में उड़ने वाले कण (जैसे धूल या धुआं) आसपास के इलाकों से आते हैं, लेकिन पहाड़ियां उन्हें बाहर नहीं जाने देतीं. उदाहरण के लिए, पंजाब-हरियाणा से जलने वाली पराली का धुआं सीधे दिल्ली पहुंच जाता है, लेकिन हिमालय उसे उत्तर की ओर नहीं जाने देते. नतीजा? प्रदूषण इकट्ठा होता जाता है.
तथ्य: एक अध्ययन के मुताबिक, दिल्ली की यह भौगोलिक स्थिति प्रदूषण को 30-50% तक बढ़ा देती है, भले ही दिल्ली में कोई उत्सर्जन न हो. यह कटोरा सर्दियों में और खतरनाक हो जाता है, जब हवा की गति कम हो जाती है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






