
दिल्ली: MCD में हाउस टैक्स और 12 हजार कर्मचारियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास, बीजेपी ने फंसाया पेंच!
AajTak
दिल्ली नगर निगम की बैठक में AAP ने हाउस टैक्स और 12000 कर्मचारियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास दिया. लेकिन कमिश्नर अश्विनी कुमार सदन में ना पहुंचने पर हंगामा हो गया. इसके बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षद एक-दूसरे के सामने आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी.
आम आदमी पार्टी शासित नगर निगम की बैठक में हाउस टैक्स और 12000 कर्मचारियों को पक्का करने के प्रस्ताव को पास तो कर दिया गया, लेकिन कमिश्नर अश्विनी कुमार सदन में नहीं पहुंचे. जिसके बाद प्रस्ताव पर पेंच फंस गया.
भाजपा पार्षद ने कमिश्नर के अनुपस्थित होने का हवाला देकर आम आदमी पार्टी के मेयर को सदन की कार्यवाही के लिए इंतजार करने को कहा तो AAP के पार्षद विरोध करने लगे. जिसके बाद दोनों दलों ने हंगामा करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बीजेपी पार्षदों ने एजेंडे की कॉपियां फाड़ दी और कहा कि बिना कमिश्नर के मेयर प्रस्ताव पास कैसे हो गया.
वहीं, AAP का कहना है कि होली से पहले दिल्ली के लाखों मकान मालिकों को फायदा देने के लिए हाउस टैक्स माफी के प्रस्ताव के साथ-साथ कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के प्रस्ताव पास किया. लेकिन बीजेपी ने इसका विरोध किया. इसके बाद सदन की कार्यवाही को आगे के लिए स्थगित कर दिया गया है.
प्रस्ताव और प्रिएंबल तैयार नहीं
केशव पुरम जॉन वार्ड समिति के अध्यक्ष और बीजेपी के सीनियर पार्षद ने कहा कि कमिश्नर ने हाउस टैक्स और कर्मचारियों को पक्का करने से जुड़ा प्रस्ताव और प्रिएंबल तैयार ही नहीं किया.
'ये महापौर का अपमान'

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.







