
दिल्ली G-20 समिट पर कोरोना का साया, जिल बाइडेन के बाद अब स्पेन के प्रेसिडेंट हुए कोविड संक्रमित
AajTak
दिल्ली में होने जा रहे जी-20 समिट से पहले स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज (Pedro Sánchez) कोविड पॉजिटिव आए हैं. उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है. सांचेज पहले जी-20 समिट में शामिल होने के लिए भारत आने वाले थे, लेकिन अब उनकी जगह स्पेन के उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री आएंगे.
राजधानी दिल्ली में होने जा रही G-20 समिट पर कोरोना का साया नजर आने लगा है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन की कोविड रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है और अब स्पेन के प्रेसिडेंट पेड्रो सांचेज (Pedro Sánchez) भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है.
सांचेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा,'मैं ठीक महसूस कर रहा हूं. लेकिन भारत की यात्रा नहीं कर पाऊंगा. G-20 समिट में स्पेन का प्रतिनिधित्व कार्यवाहक उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो (Nadia Calvino) और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस (Jose Manuel Albares) करेंगे.
भारत के लिए रवाना हो चुके हैं बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्नी जिल के साथ 7 अगस्त को जी-20 समिट में शामिल होने के लिए दिल्ली आना था. इससे पहले जिल और जो बाइडेन का कोविड टेस्ट किया गया. इसकी रिपोर्ट 5 अगस्त को आई, जिसमें जो बाइडेन की रिपोर्ट तो निगेटिव आई, लेकिन जिल की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. हालांकि, उनके ऑफिस ने जानकारी दी कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है. संक्रमित होने के बाद से जिल अपने डेलावेयर स्थित आवास पर ही हैं. जबकि, जो बाइडेन जी-20 समिट में रवाना होने के लिए अमेरिका से रवाना हो चुके हैं.
पहले भी संक्रमित हो चुकी हैं जिल
बता दें कि 71 साल की जिल बाइडेन पहली बार 16 अगस्त को साउथ कैरोलिना में राष्ट्रपति के साथ छुट्टियों के दौरान कोविड पॉजिटिव पाई गई थीं. वह 5 दिनों तक क्वारंटाइन में रहीं थीं. पहले राष्ट्रपति बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 7 सितंबर को भारत दौरे पर आने वाले थे. लेकिन जिल बाइडेन के कोरोना संक्रमित होने के बाद प्लान में बदलाव किया गया और अब बाइडेन 8 सितंबर को दिल्ली पहुंच रहे हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







