
दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में चार्जशीट दाखिल, राजेश खिमजी और शेख रजा हैं आरोपी
AajTak
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपियों राजेश खिमजी और शेख तहसीन रजा के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है. अगस्त 2025 में अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता पर खिमजी ने हमला किया था.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है. इस मामले में दो आरोपियों, राजेश खिमजी और शेख तहसीन रजा, के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिन्हें पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. कोर्ट ने आरोपपत्र को स्वीकार कर लिया है, और जल्द ही इसकी सुनवाई शुरू होने की उम्मीद है.
घटना अगस्त 2025 में हुई, जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने सरकारी आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम में हिस्सा ले रही थीं. इस दौरान उन पर राजेश खिमजी ने हमला कर दिया था. आरोपी ने दिल्ली सीएम के बाल पकड़कर खींच दिए थे, जिससे वह नीचे गिर गई थीं. खिमजी खुद को पीड़ित बताकर जनसुनवाई में पहुंचा था और दस्तावेज दिखाने के बहाने अचानक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला कर दिया था.
राजकोट का रहने वाला है आरोपी
सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे काबू में कर लिया और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है. आरोपी की मां भानु बेन ने मीडिया से बातचीत में बताया था, 'मेना बेटा किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है, बल्कि पशु प्रेमी है. वह डॉग्स के मामले को लेकर दुखी था. वह हमेशा कहता था कि कुत्तों को पीटना नहीं चाहिए बल्कि उन्हें खाना खिलाना चाहिए. इसी वजह से वह दिल्ली गया था.'
यह भी पढ़ें: बाल-बाल बचे पूर्व सीएम हरीश रावत, दिल्ली-देहरादून हाइवे पर आपस में टकराई गाड़ी
दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. दिल्ली पुलिस ने जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया. अब दाखिल किए गए आरोपपत्र में इन सभी तथ्यों को विस्तार से शामिल किया गया है, जो मामले की गंभीरता को दर्शाता है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










