
दिल्ली CM ने की वक्फ बोर्ड की प्रेजेंटेशन को मंजूरी न देने की मांग, जेपीसी चेयरमैन को लिखी एक और चिट्ठी
AajTak
सोमवार के बाद मंगलवार को लिखे अपने दूसरे पत्र में दिल्ली की सीएम ने कहा, 'वक्फ बोर्ड के सीईओ को पहले दिल्ली सरकार की मंजूरी लेने और फिर जेपीसी के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.' दिल्ली वक्फ बोर्ड की प्रेजेंटेशन को तब तक के लिए स्थगित किया जा सकता है जब तक दिल्ली वक्फ बोर्ड को दिल्ली सरकार की मंजूरी नहीं मिल जाती.
वक्फ बिल को लेकर जेपीसी की मीटिंग में मंगलवार को भी हंगामा जारी है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल को एक और पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार से मंजूरी मिलने तक दिल्ली वक्फ बोर्ड की किसी भी प्रेजेंटेशन को अनुमति न दें. इससे पहले सोमवार को भी आतिशी ने जेपीसी चेयरमैन को पत्र लिखा था.
सोमवार के बाद मंगलवार को लिखे अपने दूसरे पत्र में दिल्ली की सीएम ने कहा, 'वक्फ बोर्ड के सीईओ को पहले दिल्ली सरकार की मंजूरी लेने और फिर जेपीसी के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.' दिल्ली वक्फ बोर्ड की प्रेजेंटेशन को तब तक के लिए स्थगित किया जा सकता है जब तक दिल्ली वक्फ बोर्ड को दिल्ली सरकार की मंजूरी नहीं मिल जाती.
विपक्षी सांसदों ने किया था बहिष्कार
वक्फ बिल को लेकर सोमवार को हुई जेपीसी की बैठक में हंगामा हुआ था. विपक्षी दलों के सांसदों ने वक्फ पैनल की बैठक का बहिष्कार किया और मीटिंग से वॉकआउट कर दिया था. दिल्ली वक्फ बोर्ड के प्रेजेंटेशन के विरोध में कई विपक्षी सांसद सोमवार को वक्फ बिल को लेकर बुलाई गई जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी (JPC) की बैठक से बाहर चले गए.
विपक्षी सांसदों ने दावा किया कि कमेटी के सामने पेश हुए दिल्ली वक्फ बोर्ड एडमिनिस्ट्रेशन ने दिल्ली सरकार की जानकारी के बिना प्रेजेंटेशन में बदलाव किए. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, द्रमुक के मोहम्मद अब्दुल्ला, कांग्रेस के नसीर हुसैन और मोहम्मद जावेद समेत अन्य लोग बैठक से बाहर चले गए.
पिछली मीटिंग में भी हुआ था बवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








