
दिल्ली BJP के वो चेहरे जिनकी बदौलत 21वीं सदी में पहली बार भाजपा ने फतह किया राजधानी का किला
AajTak
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही बीजेपी ने दिल्ली की तैयारियां शुरू कर दी थीं. बेजयंत पांडा को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया. पार्टी ने अतुल गर्ग को सह प्रभारी बनाया गया और दोनों को दिल्ली चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई.
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है. यह जीत ऐतिहासिक है क्योंकि 21वीं सदी में पहली बार बीजेपी ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाने का रास्ता साफ किया है. बीजेपी ने इस जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. पार्टी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के बड़े चेहरों के खिलाफ दमदार उम्मीदवार उतारे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनावी रणनीति को मजबूती से लागू किया. 2015 और 2020 के चुनाव में करारी हार के बावजूद इस बार बीजेपी ने दिल्ली की सत्ता पर वापसी करने का ठोस खाका तैयार किया और उसे बखूबी लागू भी किया.
शुरुआत से ही बीजेपी की थी मजबूत तैयारी
महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही बीजेपी ने दिल्ली की तैयारियां शुरू कर दी थीं. बैजयंत पांडा को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया. पार्टी ने अतुल गर्ग को सह प्रभारी बनाया गया और दोनों को दिल्ली चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई.
बैजयंत पांडा भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को दिल्ली चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी बनाया गया. इससे पहले, वह दिल्ली के संगठन प्रभारी रह चुके थे और संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाल रहे थे. उनके अनुभव का लाभ भाजपा को राष्ट्रीय राजधानी में मिला. भाजपा 1998 से दिल्ली की सत्ता से बाहर है और आखिरी बार 1993 में सरकार बनाई थी. हालांकि, लोकसभा चुनावों में भाजपा ने लगातार तीन बार दिल्ली की सातों सीटें जीती हैं.
अतुल गर्ग उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अतुल गर्ग को दिल्ली चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया गया. उन्होंने कांग्रेस की डॉली शर्मा को हराकर लोकसभा चुनाव जीता था. 2022 में वह गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे. इससे पहले वह योगी आदित्यनाथ सरकार में हेल्थ मिनिस्टर रह चुके हैं. अतुल गर्ग गाजियाबाद नगर निगम के पहले मेयर दिनेश चंद्र गर्ग के बेटे हैं.
दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के ये चेहरे लगातार चर्चा में बने रहे.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







