
दिल्ली AIIMS आने वाले मरीजों को मिली राहत, 300 रुपये तक की सभी जांच मुफ्त
AajTak
एम्स में 300 रुपये तक की सभी जांच पर लगने वाले लैबोरेटरी फीस को खत्म कर दिया गया है. लैबोरेटरी फीस खत्म किए जाने से मरीजों को राहत मिली है. दूर-दराज से एम्स आने वाले मरीजों को अब जांच के लिए लिये जाने वाले शुल्क की लाइन में नहीं लगना होगा.
दिल्ली AIIMS में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत की खबर है. AIIMS में 300 रुपये तक की सभी जांच पर लगने वाले लैबोरेटरी फीस को खत्म कर दिया गया है. इस संबंध में एक समिति ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से सिफारिश की थी जिसे मनसुख मांडविया की ओर से स्वीकृति मिल गई है. इस संबंध में एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट की ओर से एक आदेश भी जारी किया गया है.
बताया जा रहा है कि समिति की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की ओर से 500 रुपये तक की जांच को मुफ्त करने की सिफारिश की गई थी. उधर, 300 रुपये तक की जांच के लिए लैबोरेटरी फीस खत्म किए जाने से मरीजों को राहत मिली है. दूर-दराज से एम्स आने वाले मरीजों को अब जांच के लिए लिये जाने वाले शुल्क की लाइन में नहीं लगना होगा.
ये जांच हो सकेंगी मुफ्त
एक सीनियर डॉक्टर के मुताबिक, 300 रुपये तक की जांच के लिए लैबोरेटरी फीस खत्म होने से एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, हॉरमोन की सारी जांच, अधिकतर ब्लड जांच, हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच, एफनेसी, बायोप्सी जांच, लिवर फंक्शन जांच, किडनी की फंक्शन जांच आदि मुफ्त में हो सकेगी जिससे मरीजों को राहत मिलेगी.
ये भी पढ़ें

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









