
दिल्ली: AAP विधायक ने विधानसभा में लहराईं नोटों की गड्डियां, अस्पताल में भर्ती के लिए उगाही का आरोप
AajTak
आप विधायक ने कहा कि सरकार का क्लौज है कि 80 फीसदी पुराने कर्मचारियों को रखना है, लेकिन ऐसा नहीं होता. इसमें बड़े स्तर पर उगाही होती है. नौकरी हो जाने के बाद भी कर्मचारियों को पूरे पैसे नहीं मिलते. ठेकेदार उनमें से बहुत पैसे खुद ले लेते हैं. धरने पर बैठने के बाद कर्मचारियों संग मारपीट हुई.
दिल्ली के रिठाला से आप विधायक मोहिंदर गोयल ने सदन में रिश्वत में मिली नोटों की गड्डियां दिखाईं. विधायक ने पूरा मामले बताते हुए कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में नर्सिंग समेत कई पदों पर भर्ती के लिए टेंडर निकला है. इसमें बड़े स्तर पर पैसों की उगाही होती है.
आप विधायक ने कहा कि अस्पताल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए सरकार का क्लॉज है कि 80 फीसदी पुराने कर्मचारियों को रखना है, लेकिन ऐसा नहीं होता. इसमें बड़े स्तर पर उगाही होती है. नौकरी हो जाने के बाद भी कर्मचारियों को पूरे पैसे नहीं मिलते. ठेकेदार उनमें से बहुत पैसे खुद ले लेते हैं. कर्मचारी इस मामले को लेकर अस्पताल में स्ट्राइक पर बैठे, वहां उनके साथ मारपीट हुई.
विधायक ने अधिकारियों पर भी लगाए आरोप
मोहिंदर गोयल के मुताबिक, उन्होंने इसकी शिकायत डीसीपी, मुख्य सचिव और उपराज्यपाल तक से की थी. उन्होंने मुझसे सेटिंग की कोशिश की कि विधायक को भी मिला लें. खुलासे के लिए मैंने उनसे सेटिंग की और डीसीपी को जानकारी दी कि 15 लाख रिश्वत का पैसे मुझे दे रहे हैं और मैं उन्हें रंगे हाथ पकड़वाना चाहता हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. मैं जान जोखिम में डालकर यह काम कर रहा हूं वे इतने दबंग लोग हैं कि मेरी जान ले सकते हैं. इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
स्पीकर ने अबतक नहीं लिया कोई एक्शन
आप विधायक का कहना है कि ये जो नोट हैं, उन्हें रिश्वत के रूप में दिए गए हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो जान को जोखिम में डालकर ये कर रहे हैं. हालांकि इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने अभीतक कोई रिएक्शन नहीं दिया है. हो सकता है कि वह दिल्ली पुलिस से उनकी सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहें और रिश्वतखोरी के इस मामले में जांच का आदेश भी दें.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








