
दिल्ली: 5 महीने में 2300 सड़क हादसे हुए, 500 लोगों की चली गई जान
AajTak
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, 2020 की तुलना में 2021 में मेजर एक्सीडेंट्स में 3.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 2021 में 1,206 बड़े सड़क हादसे हुए थे, जिनमें 1239 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 2020 में 1,163 लोगों की मौत हो गई थी.
दिल्ली में इस साल अब तक 2,300 सड़क हादसे हुए हैं. इन हादसों में 505 लोगों की जान चली गई. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बीते पांच महीने में इन हादसों में 495 मेजर, 1762 साधारण और 43 गैर-चोट वाली दुर्घटनाएं हैं जबकि इन हादसों में 2,152 लोग घायल हुए हैं. वहीं दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी जिले में सबसे अधिक 222 दुर्घटनाएं हुईं. इसके बाद दक्षिण-पश्चिम में 192, बाहरी उत्तर में 191 और पश्चिमी जिले में 186 दुर्घटनाएं हुईं.
उत्तर के जिलों में हुए ज्यादा हादसे
जिलेवार जारी आंकड़ों के मुताबिक इन सड़क हादसों के चलते सबसे ज्यादा 56 मौतें बाहरी उत्तर जिले में हुई हैं. इसके बाद उत्तर पश्चिम जिले में 50 लोगों की मौते, दक्षिण पश्चिम में 46 लोगों की मौत और पश्चिमी जिले में 45 लोगों की मौत हुई है.
शाहदरा में सबसे कम मौतें हुईं
आंकड़ों के मुताबिक सड़क हादसों में सबसे कम मौतें शाहदरा में हुईं. यहां पांच महीने में दुर्घटनाओं में केवल 16 लोगों की मौत हुई. इसके बाद रोहिणी में 19 और दक्षिण जिलों में 21 लोगों की जान गई.
आंकड़ों के मुताबिक सबसे कम 75 दुर्घटनाएं नई दिल्ली जिले में हुई हैं. इसके बाद 77 शाहदरा और 100 रोहिणी जिले में हुईं. जबकि इन हादसों में दक्षिण-पूर्व जिले में सबसे ज्यादा 211 लोग घायल हुए हैं और सबसे कम 63 लोग शाहदरा में जख्मी हुए.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









