
दिल्ली: 30,000 रुपये रिश्वत लेने वाले DDA के सहायक निदेशक को CBI ने किया गिरफ्तार
AajTak
शिकायत में कहा गया कि DDA के सहायक निदेशक ने शिकायतकर्ता से पहले 50000 रुपये की मांग की और आखिरकार 30000 रुपये में सरकारी काम करने को तैयार हुआ. लेकिन सीबीआई को पहले से खबर लगने पर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक सहायक निदेशक को एक शख्स से 30,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दरअसल, डीडीए के सहायक निदेशक के खिलाफ शिकायतकर्ता से अपनी पत्नी के नाम पर संपत्ति के हस्तांतरण विलेख (Dead) जारी करने से संबंधित फाइल क्लियर करने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने को लेकर केस दर्ज हुआ था. यह भी आरोप लगाया गया कि बातचीत के बाद आरोपी 30,000 रुपये की रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










