
दिल्ली: 20 साल के युवक और उसके भाई को चाकू मारकर किया घायल, आरोपी फरार
AajTak
दिल्ली के यमुना विहार स्थित बृजपुरी में आपसी विवाद के बाद एक 20 साल के युवक और उसके चचेरे भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
दिल्ली के बृजपुरी में चाकूबाजी की घटना सामने आई है जहां एक युवक और उसके भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है. मोहम्मद ज़ैद नाम के एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय राहुल को चाकू मार दिया. दोनों के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर बहस हो गई थी. राहुल का 19 वर्षीय चचेरा भाई सोनू भी इस दौरान घायल हो गया. आरोपी और पीड़ित एक ही इलाके में रहते हैं. पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
पुलिस के मुताबिक, 23 जून को रात लगभग 10 बजे गली नंबर 5, डी ब्लॉक, बृजपुरी में रहने वाला 19 साल का सोनू अपने चचेरे भाई राहुल के साथ डिनर करने के बाद बाहर आइसक्रीम खाने गया. इसी दौरान पास में रहने वाले मोहम्मद ज़ैद की राहुल के साथ एक छोटी सी बात पर कुछ बहस हो गई. मोहम्मद जैद ने राहुल के पेट के निचले हिस्से में चाकू से हमला कर दिया. सोनू के हाथ पर भी चोटें आईं. आरोपी और पीड़ित एक ही गली में रहते हैं.
पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 307/324 के तहत दयालपुर में एक मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद जैद फरार है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में आगे की जांच जारी है.
बृजपुरी में हुई चाकूबाजी की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर उपराज्यपाल को निशाने पर लिया है. आम आदमी पार्टी ने राजधानी की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है और ऐसी घटनाओं पर गंभीर न होने और चुप्पी साधने के लिए बीजेपी पर निशाना साधा. दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'दिल्ली में बृजपुरी इलाके में चाकूबाजी की घटना से ऐसा लगता नहीं कि यह देश की राजधानी है. अब तो हिंदू मुस्लिम एंगल भी है.अब तो भाजपा शोर मचा सकती है , LG साब से सवाल कर सकती है ?'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









