
दिल्ली: 10वीं छात्र की खुदकुशी के मामले में 4 टीचर्स सस्पेंड, देखें
AajTak
दिल्ली के एक बड़े निजी स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र ने मानसिक प्रताड़ना के कारण मेट्रो स्टेशन पर कूद कर अपनी जान दे दी. छात्र ने सुसाइड नोट में बताया कि उसे चार शिक्षकों द्वारा टॉर्चर किया जा रहा था और लगातार व्यक्तिगत टारगेट दिया जाता था. इसके बाद चार शिक्षकों को स्कूल द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











