
दिल्ली: हिरासत में लिए गए बदमाश ने पिस्टल छीनकर की पुलिस पर फायरिंग, भागने की कोशिश में घायल
AajTak
उत्तर दिल्ली में एक चेन स्नैचर ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की. उसने पहले सिपाही की पिस्टल छील ली फिर फायरिंग करके भागने लगा. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके पैर पर गोली मार दी. जिससे वह घायल हो गया. फिलहाल आरोपी और घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
उत्तर दिल्ली में पुलिस कस्टडी में रहते हुए ही एक कुख्यात स्नैचर ने सिपाही की पिस्टल छीन कर फायरिंग कर दी. इस दौरान एक पुलिसकर्मी को गोली लगी. फायरिंग करते ही आरोपी फरार होने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया. जिसके बाद आरोपी के पैर में गोली लगी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










