
दिल्ली हिंसा को लेकर गृहमंत्रालय का बड़ा एक्शन, इन पांच आरोपियों के खिलाफ लगाया NSA
ABP News
इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे.
दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में गृहमंत्रालय की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्रालय ने दिल्ली हिंसा के पांच आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगाने का फैसला किया है. आगे भी बाकी आरोपियों के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई हो सकती है. इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे.
जिन पांच आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगाया गया है, उनमें मुख्य आरोपी कहे जा रहे अंसार का नाम भी शामिल है. उसके अलावा आरोपी सलीम, इमाम शेख उर्फ सोनू, दिलशाद और आहिर के खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.












