
दिल्ली: हाव-भाव से घबराई हुई लग रही थी महिला, कस्टम विभाग ने ली तलाशी तो मिली 7 करोड़ की हेरोइन
AajTak
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने युगांडा की एक महिला से 7 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. यह महिला एयर इंडिया की फ्लाइट से नैरोबी टर्मिनल से आईजीआई T3 पर पहुंची थी. पुलिस ने शक के आधार पर जब महिला की तालाशी ली तो उसके पास हेरोइन से भरे 69 कैप्सूल बरामद हुए.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने यूगांडा की एक महिला से 7 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की है. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. यह महिला एयर इंडिया की फ्लाइट से नैरोबी टर्मिनल से आईजीआई T3 पर पहुंची थी. पुलिस ने शक के आधार पर जब महिला की तालाशी ली तो उसके पास हेरोइन से भरे 69 कैप्सूल बरामद हुए.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










