
दिल्ली से 5 बांग्लादेशी नागरिक सहित 6 फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाने वाले गिरफ्तार, 21 आधार कार्ड भी बरामद
AajTak
दिल्ली पुलिस ने 5 बांग्लादेशी नागरिक सहित 6 फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है. बांग्लादेशी नागरिक जंगल के रास्ते भारत आते थे. जहां से इन्हें बाइक से लाया जाता था.
दिल्ली से 5 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 6 ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी डॉक्यूमेंट्स बनाते हैं. इस बात की जानकारी साउथ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी अंकित चौहान ने दी. डीसीपी के मुताबिक सभी की गिरफ्तारी संगम विहार मर्डर केस जांच के दौरान हुए खुलासे के बाद की गई है.
डीसीपी के मुताबिक जो मृतक सेटों शेख थे उन्होंने बांग्लादेशी लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे. मर्डर केस में घर पर काम करने वालों पर शक हुआ. जिनसे पूछताछ में पता चला कि रंजिश और पैसे के लेन देन के चलते हत्या की गई थी.
यह भी पढ़ें: 12 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, त्रिपुरा के रास्ते भारत में की थी घुसपैठ
जनता प्रिंट्स नाम की एक वेबसाइट है, जहां से 20 रुपए में ये फर्जी डॉक्यूमेंट्स प्रिंट करवा लेते थे. इस वेबसाइट को रजत मिश्र नाम का एक व्यक्ति 2022 से चला रहा है.
जंगल के रास्ते आते थे भारत
डीसीपी के अनुसार मुन्नी देवी नामक एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है.बांग्लादेशी नागरिकों का एक पूरा सिंडिकेट है जो भारत में जंगल के रास्ते आता है. गिरफ्तार लोगों के पास से 4 नकली वोटर कार्ड, 21 आधार कार्ड और 6 पैन कार्ड भी मिले हैं. इन सभी का बांग्लादेश से भी इन्वॉल्वमेंट का एंगल आ रहा है. हमारी एक टीम को वहां भी भेजा गया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









